{"_id":"e645f68c-ba11-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"after-breakup-still-have-sex-with-exes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए पार्टनर की खोज,'एक्स' के साथ सेक्स!"}
नए पार्टनर की खोज,'एक्स' के साथ सेक्स!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 12 May 2013 06:28 AM IST
अकेली रहने वाली महिलाओं में से आधे से ज्यादा नए पार्टनर को तलाशने के दौरान रोजाना अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करती हैं।
ये हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में एक सर्वें में इस बात का खुलासा हुआ है।
डेली मेल पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्वें में एक पोल चलाया गया था जिसमें तकरीबन 1000 महिला और पुरूषों को शामिल किया गया।
पोल में अधिकत्तर महिलाओं का कहना था कि वे अपनी एक्स के साथ सेक्स करती हैं क्योंकि वे फीजिकल इंटीमेस को बहुत मिस करती हैं।
इस पोल में 31 फीसदी महिलाओं ने ये माना कि वे इस उम्मीद से एक्स ब्वॉयफ्रेंड से संबंध बनाती है ताकि उनके रिश्ते में सुधार हो जाए।
वहीं 43 फीसदी महिलाओं ने माना कि वे नए पार्टनर की तलाश के दौरान रोजाना एक्स से सेक्स करती हैं। वहीं 47 फीसदी पुरूषों ने भी इस बात को स्वीकार किया।
यानी महिलाओं से अधिक पुरूष नए पार्टनर की तलाश के दौरान एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रोजाना सेक्स करते हैं।