फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Advertorial ›   Crompton Unveils Brand Identity Refresh 'Crompton 2.0'; Launches Super-Premium Brand Rhion

क्रॉम्पटन का बड़ा रणनीतिक कदम: नए लोगों और Rhion ब्रांड के साथ सुपर-प्रीमियम बाजार में कदम, जानिए पूरा प्लान

Thu, 20 Aug 2026 07:51 PM IST
कुमार विवेक Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Aug 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Crompton Unveils Brand Identity Refresh 'Crompton 2.0'; Launches Super-Premium Brand Rhion
क्रॉम्पटन - फोटो : amarujala.com

देश की अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल कंपनियों में से एक, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (CGCEL) ने अपने 85 साल से अधिक पुराने ब्रांड का कायाकल्प करते हुए एक नए 'मास्टर ब्रांड' की पहचान का अनावरण किया है। कंपनी ने इसे 'क्रॉम्पटन 2.0' का नाम दिया है, जिसके तहत कंपनी अब केवल पारंपरिक इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली ब्रांड पहचान से बाहर निकलकर खुद को एक इनोवेशन-आधारित और उपभोक्ता-केंद्रित होम सॉल्यूशंस कंपनी के रूप में स्थापित कर रही है। इस बदलाव के तहत क्रॉम्पटन ने न केवल अपना नया लोगो और टैगलाइन पेश किया है, बल्कि सुपर-प्रीमियम सेगमेंट के लिए 'क्रॉम्पटन रायन' नाम से एक नए ब्रांड को भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन

क्या है नया लोगो Cephyr और इसके पीछे की क्या है कहानी?

क्रॉम्पटन के इस बदलाव के केंद्र में उसका नया प्रतीक चिन्ह (एम्बलम) है, जिसे 'सेफायर' (Cephyr) नाम दिया गया है। यह नाम गहरे नीले 'नीलम' (Sapphire) और ग्रीक हवा 'जेफायरस' (Zephyrus) से प्रेरित है, जो उत्पाद की गुणवत्ता और विश्वास को दर्शाता है। इस लोगो में अंग्रेजी का 'C' अक्षर उपभोक्ता (Consumer), ग्राहक (Customer), देखभाल (Care), कनेक्टिविटी और क्रॉम्पटन को प्रदर्शित करता है। इसके डिजाइन में बारह चक्रों (circles) का उपयोग किया गया है, जो साल के 12 महीनों को दर्शाते हैं। इसका मतलब है कि क्रॉम्पटन हर मौसम- चाहे वह गर्मी हो, सर्दी हो, या रोशनी के त्योहार हों- में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

टैगलाइन 'Amazing, Every Day' के पीछे कंपनी की क्या है सोच?

कंपनी ने अपनी नई ब्रांड प्रतिबद्धता के रूप में नया टैगलाइन 'अमेजिंग, एवरी डे' (Amazing, Every Day) पेश किया है। इस टैगलाइन के डिजायन में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। 'Amazing' के 'i' अक्षर को वाई-फाई (Wi-Fi) के प्रतीक की तरह डिजाइन किया गया है, जो कंपनी की स्मार्ट और कनेक्टेड डिवाइस बनाने की मंशा को दिखाता है। वहीं 'Every Day' के 'E' अक्षर को इलेक्ट्रिक प्लग और पावर बटन के आकार में ढाला गया है, जो कंपनी की 85 से अधिक वर्षों की विद्युत विरासत का सम्मान करता है। इसके अलावा, उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव मजबूत करने के लिए कंपनी ने एक खास 'सोनिक आइडेंटिटी' (ब्रांड ट्यून) भी तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Crompton Unveils Brand Identity Refresh 'Crompton 2.0'; Launches Super-Premium Brand Rhion
क्रॉम्पटन - फोटो : amarujala.com

Crompton Rhion के जरिए क्यों खेला गया बड़ा दांव?

वॉटर प्यूरीफायर बाजार की प्रीमियम श्रेणी में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कंपनी ने अपने नए सुपर-प्रीमियम ब्रांड 'क्रॉम्पटन रायन' की घोषणा की है। यह ब्रांड 'प्रोवेस इनसाइड, पोइज आउटसाइड' के सिद्धांत पर काम करेगा, जिसका अर्थ है आंतरिक तकनीकी मजबूती और बाहरी शानदार डिजाइन का मेल। इस ब्रांड के तहत पहला उत्पाद 'क्रॉम्पटन रायन वाटर बायोफायर' वाटर प्यूरीफायर सेगमेंट में पेश किया गया है। भारत में घरेलू इलेक्ट्रिक वाटर प्यूरीफायर का बाजार लगभग 5,565 करोड़ रुपये का है, जिसमें 85% हिस्सेदारी रिवर्स ऑस्मोसिस (RO) तकनीक की है। इतनी बड़ी बाजार हिस्सेदारी के बावजूद, भारतीय घरों में इसकी पैठ केवल 6% है। कंपनी को लगता है कि इस बाजार में प्रीमियम उत्पादों के लिए अपार संभावनाएं हैं।

मुख्य विपणन अधिकारी तन्मय प्रुस्टी ने बताया कि क्रॉम्पटन विकसित हुआ है। नई ब्रांड पहचान यह बदलाव दर्शाती है। इसका लक्ष्य विशिष्ट उपभोक्ता अनुभव है। कंपनी विभिन्न खंडों की उपभोक्ता जरूरतों के लिए मजबूत ब्रांड मंच बना रही है। प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोमीत घोष ने कहा कि क्रॉम्पटन रायन का लॉन्च प्रीमियमकरण यात्रा में महत्वपूर्ण है। यह सुपर-प्रीमियम खंड में उपस्थिति मजबूत करेगा।

ऊर्जा और स्थिरता के क्षेत्र में क्या है कंपनी का भविष्य का रोडमैप?

कंपनी ने एक और ब्रांड प्लेटफॉर्म एनर्जियन को भी मजबूत किया है। यह एक इंटेलिजेंट एनर्जी प्लेटफॉर्म है जो 'द पावर बिहाइंड एवरीडे प्रोग्रेस' के वादे के साथ स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा समाधानों पर ध्यान केंद्रित करेगा। क्रॉम्पटन अब घरेलू सोलर रूफटॉप और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि क्रॉम्पटन को ऊर्जा दक्षता के लिए पूर्व में नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड (एनईसीए) से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, साल 2025 में क्रॉम्पटन को बी2बी लाइटिंग समाधान के लिए 'ग्रीनप्रो सर्टिफिकेशन' भी प्राप्त हुआ है, जो इसके पर्यावरण के अनुकूल दृष्टिकोण को दर्शाता है।

क्रॉम्पटन का यह कायाकल्प महज एक रंग-रूप का बदलाव नहीं है, बल्कि यह बदलते भारतीय उपभोक्ताओं की आधुनिक आकांक्षाओं को पूरा करने की एक सोची-समझी व्यावसायिक रणनीति है। सुपर-प्रीमियम ब्रांड 'रायन' और 'एनर्जियन' प्लेटफॉर्म के सहारे क्रॉम्पटन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह भविष्य के होम सॉल्यूशंस बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने और लंबी अवधि में शेयरधारकों व उपभोक्ताओं के लिए बेहतर मूल्य सृजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed