फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   पुलिस के हत्थे चढ़ा वैन चालक प्रेमशंकर

पुलिस के हत्थे चढ़ा वैन चालक प्रेमशंकर

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। शिक्षिका रीति शर्मा को वैन के जरिए कुचलने के आरोपी वैन चालक को आखिरकार पुलिस ने दबोच ही लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में उसने हत्या की बात से इनकार करते हुए इसे हादसा बताया है। फिलहाल पुलिस ने शिक्षिका के परिजनों को भी रामपुर तलब किया है। पुलिस इस मामले में फूंक फूंक कर कदम उठा रही है।
विज्ञापन

शाहबाद के पोपपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका रीति शर्मा को तीन दिन पहले एक वैन ने बुरी तरह कुचल दिया था। घटना उस समय हुई थी जब वह अपनी स्कूटी से स्कूल से वापस अपने घर लौट रही थी। बिजनौर के धामपुर निवासी रीति शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद वैन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई थी। हादसे के बाद वैन में सवार लोग मौके से भाग खड़े हुए थे। हादसे के बाद साथियों ने शिक्षिका की हत्या की आशंका जताई थी। साथ ही जांच कराने की भी मांग उठाई थी। शिक्षिका के पिता दिनेश शर्मा की ओर से सिविल लाइंस थाने में वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मारूति वैन को कब्जे में लेकर फरार हुए वैन चालक की गिरफ्तारी केलिए जाल बिछा दिया था। पुलिस ने चालक प्रेम शंकर की गिरफ्तारी के लिए बिलासपुर के कुर्थिया गांव में दबिश भी दी थी। आखिरकार सोमवार को पुलिस को इस मामले में सफलता मिल ही गई। पुलिस ने आरोपी बताए जा रहे चालक को दबोच लिया। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में चालक ने शिक्षिका की हत्या की बात से इनकार किया है साथ ही इसे हादसा बताया है। फिलहाल किसी भी तरह की कोई कमी न रह जाए इसके लिए पुलिस ने शिक्षिका के परिजनों को बुला लिया है। परिजनों के देर रात तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed