फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   आईटीबीपी की भर्ती को लेकर रेलवे अलर्ट

आईटीबीपी की भर्ती को लेकर रेलवे अलर्ट

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। इलाहाबाद और नोएडा में होने वाली आईटीबीपी भर्ती के तहत जीआरपी की रेलों और स्टेशन पर कड़ी नजर रहेगी। जीआरपी ने 11 मई तक सुरक्षा केविशेष उपाय केलिए योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

इलाहाबाद केधूमनगंज में 7 से 11 मई तक 18वी वाहिनी आईटीबीपी की कांस्टेबल व जनरल विभाग की भर्ती चलनी है। इन्ही दिनों में गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) केसूरजपुर में 39वी वाहिनी आईटीबीपी में भी भर्ती अभियान चलना है। इकट्ठे होकर भर्ती केलिए जाने वाले युवा अक्सर रेलों और स्टेशनों पर हंगामा करते हैं। ऐसी आशंका जाहिर करते हुए राजकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय ने सभी जीआरपी थानों को 7 से 11 मई तक विशेष सतर्कता बरतने केनिर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में जीआरपी रामपुर ने सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। जीआरपी इन दिनों में रेलों और स्टेशन पर विशेष नजर रखेग। जीआरपी ने बताया कि वर्ष 2011 में भर्ती केलिए जाने वाले युवाओं ने रामपुर क्षेत्र में रेलों में और सड़कों पर जमकर हंगामा किया था। उन्हें काबू करने में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जीआरपी एसओ ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह केहंगामे से निबटने को पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed