{"_id":"13519","slug":"Rampur-13519-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों भरा ट्रक पलटने से क्लीनर की मौत "}
ईंटों भरा ट्रक पलटने से क्लीनर की मौत
Rampur
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। टायर फटने से ईंटों ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाईं में पलट गया। ट्रक में सवार क्लीनर की ईंटों में दबने से मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य दो दुर्घटनाओं में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए।
शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे ग्राम म्यूड़ी निवासी चालक प्रेमपाल ट्रक द्वारा ईंटें लेकर म्यूड़ी के भटटे से रुद्रपुर जा रहा था। ट्रक में ग्राम म्यूड़ी निवासी क्लीनर राम सिंह (40) और मजदूर पूरनलाल, सेवाराम, लटूरी भी सवार थे। नगर से करीब दो किलोमीटर दूर मिलक रोड पर ग्राम देवापुर के सामने अचानक ट्रक का अगला पहिए का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक रोड किनारे एक पेड़ को तोड़ता हुआ खाईं में जाकर पलट गया। हादसे से ट्रक में सवार सभी लोग दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक पलटते ही शोर मचाते हुए ट्रक में दबे हुए लोगों को घायलावस्था में निकाल लिया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने क्लीनर राम सिंह को मृत घोषित कर दिया। चालक समेत चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना को इत्तफाकिया में दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामसिंह की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया और परिजन विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए।
उधर, ग्राम कजराई निवासी असरार शादाब के साथ बाइक द्वारा रामपुर से आ रहा था। नैनीताल रोड पर ग्राम इंची की मडै़या निवासी सुरेश ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर दंपति को घायल कर दिया। असरार के पिता असद अली ने नामजद रिपोर्ट लिखाई है। जबकि, ग्राम केसोनगली निवासी मंगल सिंह और उसकी पत्नी दुलारो देवी को भी एक तांगे ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।