फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   शुतुरखाना से बिलासपुर गेट तक मार्किंग

शुतुरखाना से बिलासपुर गेट तक मार्किंग

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका ने अतिक्रमणकारियों पर फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में मार्किंग अभियान चलाया गया। अवैध कब्जेदारों को अल्टीमेटम भी दिया गया है। ब्रहस्पतिवार को शुतुरखाना से बिलासपुर गेट तक अतिक्रमण पर निशान लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के बावजूद शहर में अवैध कब्जों की भरमार है। नालियों के ऊपर निकली स्लैब तो नालों के ऊपर बनी दुकानें। तमाम शिकायतें अभी भी बनी हैं। नगर पालिका के अफसर कब्जों को हटाने के लिए दुकानदारों को चेतावनी दे रहे हैं। गुरुद्वारे रोड पर निशान लगाने के बाद, अब यह अभियान शुतुरखाना से बिलासपुर गेट तक चलाया गया। पालिका टीम ने अवैध कब्जों पर निशान लगाए। इस दौरान नालियों पर खड़ी दीवारें व उनके ऊपर बनी स्लैब्स व अन्य शिकायतें नजर आईं। इन सभी अवैध कब्जों पर निशान लगाए गए। पालिका की टीम ने एनाउंस कर लोगों को अवैध कब्जे खुद ही हटाने को कहा। अल्टीमेटम दिया कि यदि खुद नहीं हटाते हैं तो कार्रवाई होगी। अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र ने बताया कि अवैध कब्जों पर मार्किंग की जा रही है। यदि खुद नहीं तोड़ते हैं तो पालिका की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में कर अधीक्षक जीपी गौतम, सिब्तेनवी व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed