फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   सात दिन में चेक होंगी एक लाख कापियां

सात दिन में चेक होंगी एक लाख कापियां

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शिक्षकों की कमी से प्रभावित होता नजर आ रहा है। सात दिन का समय शेष रह गया है और अभी एक लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं चेक करने की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 26 अप्रैल से शुरू हुआ था। मूल्यांकन में आठ सौ शिक्षकों की फौज लगाई गई थी, लेकिन शिक्षा विभाग की सुस्ती के चलते अभी भी दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर साठ से ज्यादा शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए हैं, जिसका सीधा असर मूल्यांकन पर पड़ता दिख रहा है। मूल्यांकन दस मई तक चलना है और अभी दोनों कालेजों में 105658 उत्तर पुस्तिकाएं चेक करनी हैं। दोनों ही कालेजों के सामने उत्तर पुस्तिकाएं चेक कराना चुनौती है। हालांकि अधिकारियों की मानें तो मूल्यांकन समय से निपटा लिया जाएगा। मूल्यांकन का काम इन दिनों राजकीय रजा इंटर कालेज और हामिद इंटर कालेज में चल रहा है। रजा इंटर कालेज में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग का काम चल रहा है, जबकि हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय हामिद इंटर कालेज में जांची जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसके यादव का कहना है कि मूल्यांकन का कार्य जल्द ही निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed