{"_id":"13459","slug":"Rampur-13459-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मला बाबा के झांसे में फंसा मैनेजर"}
निर्मला बाबा के झांसे में फंसा मैनेजर
Rampur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। सुर्खियों में आए निर्मल बाबा के झांसे रामपुर का भी एक भक्त झांसे में आ गया है। एक एजेंसी पर मैनेजर के पद पर तैनात युवक से बाबा के समागम में शामिल होने के नाम पर हजारों की ठगी कर ली गई। अब उसने कार्रवाई का मन बना लिया है।
निर्मल बाबा की कृपा पाने की आस में रामपुर का भी एक भक्त झांसे में आ गया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विकासनगर कालोनी निवासी विनीत गोयल नैनीताल रोड स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में वर्किंग मैनेजर के पद पर तैनात है। उसके मुताबिक समागम में शामिल होने के लिए उसने दिल्ली में फोन किया,जिस पर उन्हें बताया गया कि बैक ड्राफ्ट बनवाकर भेज दिया जाए। उसने नौ मार्च को आईसीआईसीआई बैंक में निर्मल बाबा के नाम पर ड्राफ्ट भेज दिया,लेकिन इसका कोई जवाब नहीं आया,जिसके बाद उसने 13 अप्रैल को फिर एक ड्राफ्ट बनाकर भेजा गया फिर भी कोई काल नहीं आई। इस बीच टेलीविजन पर बाबा की कृपा का भंडाफोड़ की जानकारी हुई,जिसके बाद वह खुद को ठगा महसूस कर रहेहैं। उन्होंने इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस से संपर्कसाधा और पूरी जानकारी दी। मगर, उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई,जिस पर अब उन्होंने कोर्ट की शरण जाने का फैसला लिया है। गोयल का कहना है कि वह इंसाफ चाहते हैं।