फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   शहर के पार्कों के सुंदरीकरण की कवायद शुरू

शहर के पार्कों के सुंदरीकरण की कवायद शुरू

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। मार्डन सिटी में शहर के पार्कों को जहां सुंदर बनाया जाएगा। साथ ही नए पार्क भी बनाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी रामपुर विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है। आरडीए ने पार्कों के सुंदरीकरण के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। फिलहाल 51 पार्कों को सुंदरीकरण के लिए चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री आजम खां ने शहर को माडर्न सिटी की तरह विकसित करने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद सरकारी मशीनरी मार्डन सिटी बनाने की कवायद में जुट गई है। प्रशासनिक मशीनरी एक ओर जहां शहर को सुंदर बनाने के लिए शहर को अतिक्रमण सेमुक्त कराने की कोशिश में लगी है,वहीं दूसरी ओर शहर के पार्कों की भी प्रशासन ने सुध ली है। पार्कों को सुंदर बनाने के लिए प्रशासन ने रामपुर विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामपुर विकास प्राधिकरण को आदेश दिया गया है कि शहर के पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाए इसके लिए चिन्हीकरण कर उसका सर्वे कराकर प्रस्ताव तैयार कर दिया जाए। प्रशासन के निर्देश पर आरडीए एक्टिव हो गया है। आरडीए ने शहर के पार्कों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को अंबेडकर पार्क, हामिद अली पार्क, लेबर कालोनी स्थित आचार्य नरेंद्र देव पार्क, गुुरू गोविंद सिंह पार्क का सर्वे किया साथ ही इसकी नपाई तुलाई है। आरडीए के एई सुखपाल सिंह ने बताया कि पार्कों का सुंदरीकरण कराने के लिए कवायद की जा रही है। इसके लिए सर्वे का काम कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed