{"_id":"76531","slug":"Hamirpur-76531-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी पर दो सहायिकाओं का मानदेय रोका"}
गड़बड़ी पर दो सहायिकाओं का मानदेय रोका
Hamirpur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर कसबे में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। एक केंद्र पर पांच दिन से गैरहाजिर सहायिका ने रजिस्टर में ओवर राइटिंग कर हाजिरी भर ली तो उसका मानदेय काटे जाने के निर्देश दिए तो दूसरे केंद्र पर बिना ड्रेस के देर से आई सहायिका का मानदेय रोका गया। निरीक्षक में दो कार्यकत्रियों की बीच चल रहा सीमा निर्धारण विवाद दूर कराया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शुक्रवार को सुमेरपुर कसबे से जुड़े ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में कार्यकत्री गीता कुटार सहित चार बच्चे मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान बिना ड्रेस के देर से आई सहायिका सुमन के संदर्भ में सीडीपीओ को निर्देश दिए कि संबंधित सहायिका का मानदेय रोकने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करें। कसबे के वार्ड 2 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकत्री नीलम व सहायिका सरस्वती मौजूद मिली। केंद्र में सिर्फ 7 बच्चे मिले तो बच्चों की संख्या बढ़ाने के साथ ही बच्चों का वजन लेने के निर्देश दिए गए। इसी वार्ड के दूसरे सेंटर की कार्यकत्री पुष्पा देवी व सहायिका संपत और 27 बच्चे मिले। इस केंद्र में खेलने का स्थान, पेयजल व्यवस्था ठीक मिली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इन केंद्रों की कार्यकत्रियों में सीमा का विवाद था इसलिए सभासद रामनारायण को बुलाकर सीमा का निर्धारण कराया। बताया कि वार्ड 6 पटेल नगर के केंद्र पर विटोला देवी व सहायिका रजनी मिली। लेकिन कार्यकत्री ड्रेस में नहीं मिली। सिर्फ 2 बच्चे ही मिले। इसी तरह उषा देवी कार्यकत्री का केंद्र देखा गया। हाजिरी रजिस्टर में सहायिका चमेली देवी बीते 27 अप्रैल से 1 मई तक अनुपस्थित रहीं। रजिस्टर में क्रास लगाए जाने के बावजूद सहायिका ने ओवर राइटिंग कर हस्ताक्षर बना दिए। इस पर तिथियों का मानदेय काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।