फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   आढ़त में 50 किलो खेसारी, दवाएं सीज

आढ़त में 50 किलो खेसारी, दवाएं सीज

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। खाद्य विभाग की टीम ने कसबे में छापामार मारकर कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे है। मेडिकल स्टोरों पर दवाओं का नमूना लिया और एक दुकान में दवा खरीद के कागजात नहीं दिखाने पर 15 हजार की दवाओं को सीज कर दिया।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक टीम ने कसबे की कई दुकानों में छापामारी की। टीम ने भौली रोड स्थित संजय गुप्ता की परचून की दुकान से नमकीन का नमूना लिया। इसके बाद गल्ला आढ़ती दिलीप गुप्ता की आढ़त से 50 किलो खेसारी बरामद होने पर उसका नमूना लेकर सीज कर दिया। भौली रोड स्थित मां बैष्णो कोल्डड्रिंक एजेंसी में चेकिंग के दौरान बिना लाइसेंस के एजेंसी चलाने पर नोटिस दी है। कसबे की कृष्णा व न्यू राजीव मेडिकल स्टोर से दवाओं के नमूने लिए गए। न्यू राजीव मेडिकल स्टोर में 15 हजार रुपए की दवाओं के खरीद के कागजात न दिखाए जाने पर इन दवाओं को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही फलो व सब्जियों की दुकानों में कटे व गले सड़े फलों को फिकवाया। खाद्य निरीक्षक की छापामार टीम में खाद्य अभिहीत अधिकारी दिनेशचंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह परमार, बीएन परिहार, राजीव जिंदल व अन्य अधिकारी व पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed