फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   युवक ने वृद्ध को कुल्हाड़ी से काट डाला

युवक ने वृद्ध को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थानाक्षेत्र के गढ़ा गांव में ससुराल में एक साल से रह रही पत्नी को लेने जाने से रोकने पर युवक ने वृद्ध की लाठी और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। घटना के पीछे वृद्ध ने पत्नी को बिना परिवार की मर्जी के ले जाने का विरोध किया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या की रिपोर्ट वृद्ध के भाई ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला बांदा के थाना पैलानी के शिवपाल डेरा खप्टिहा के इंद्रजीत पुत्र गजराज की थाना सिसोलर के गढ़ा गांव में किशन निषाद के यहां ससुराल है। पति से विवाद के बाद महिला अपने मायके गढ़ा में करीब एक साल से रह रही है। पत्नी को लेने इंद्रजीत आया लेकिन उसका ससुर बेटी को भेजने के लिए राजी नहीं था। वह पंचायत के बाद ही बेटी को भेजना चाहता था। बुधवार सुबह किशन के घर गांव के सुंदर यादव (65) पुत्र गुरुदयाल पहुंचे और इंद्रजीत से बिना मर्जी के बेटी ले जाने का विरोध किया। इसके बाद सुंदर खेतों की ओर बकरी लेकर चला गया। इस बीच आरोपी इंद्रजीत ने जमकर शराब पी और खेतों की चला गया। खेत में बकरी चराते हुए सुंदर मिल गया। दोनों में इस मामले को लेकर बहस हुई और आरोपी इंद्रजीत ने वृद्ध को पहले लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़े और आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मृतक के भाई मइयादीन ने आरोपी इंद्रजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed