फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   क्षतिग्रस्त बिजली की लाइनें नहीं हुईं दुरुस्त

क्षतिग्रस्त बिजली की लाइनें नहीं हुईं दुरुस्त

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा क्षेत्र में पिछले माह चक्रवातीय तूफान से चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था आज तक पटरी पर नहीं लौटी है। तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली की लाइनें अभी तक दुरुस्त नहीं हुईं हैं। मुस्करा से बंडवा को जाने वाली हाइटेंशन लाइन के टूटे पोल नहीं बदले और न ही सड़क पर पड़े तार समेटे गए हैं। इससे बंडवा मार्ग अक्सर दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन

11-12 अप्रैल की रात जिले में आंधी-पानी ने भयंकर तबाही मचाई थी। जिसके चलते सरीला, मुस्करा और मौदहा क्षेत्र में जानमाल का भी नुकसान हुआ था। तूफान से सबसे अधिक नुकसान पावर कारपोरेशन को हुआ था। इस तूफान में सैकड़ों की संख्या में बिजली के पोल जमींदोज हो गए थे। जनपद की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई थी। पावर कारपोरेशन के अफसरों ने जल्द व्यवस्था सुधरने का दावा किया था। परंतु एक माह बाद भी क्षेत्र के कई गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। मुस्करा से बंडवा को जाने वाली एचटी लाइन दुरुस्त न किए जाने से उपरहका, बंडवा और राजाराम पाल का डेरा की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बंडवा गांव के पास सड़क किनारे टूटे तीन खंभे अभी तक नहीं बदले गए हैं और न धराशाई खंभे व तार हटाए गए हैं। इससे लोग आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे है। उधर, जेई निरंजन चौधरी का कहना है कि क्षतिग्रस्त लाइनें शीघ्र दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन

पुरैनी गांव को नहीं मिल रही बिजली
सरीला (हमीरपुर)। बिजली समस्या को लेकर पुरैनी गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम सरीला को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर समस्या का निदान की मांग है। ग्रामीणों ने बताया कि मुहली से पुरैनी के बीच करीब डेढ़ दर्जन से अधिक खंभे टूटे है। विभागीय ठेकेदारों से इनको ठीक कराने के लिए कह रहे है। ग्रामीणों ने मंाग की है कि जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त की जाए। ज्ञापन देने वालों में बृजनारायण, बीरबल, रामऔतार, महेंद्र व धनजंय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed