{"_id":"76042","slug":"Hamirpur-76042-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकरणों के लिए विकलांगों ने कराया पंजीकरण"}
उपकरणों के लिए विकलांगों ने कराया पंजीकरण
Hamirpur
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। मीनू शर्मा विकलांग रिलीफ सोसाइटी कुरावली मैनपुरी के निशुल्क शिविर में सैकड़ों विकलांगों का पंजीकरण किया गया। साथ ही विकलांग पुनर्वास योजना का भी रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर स्वर्णकार धर्मशाला में लगाया गया।
विकलांग उपकरण जांच पड़ताल शिविर में विकलांगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सुबह से शाम तक करीब 400 से अधिक विकलांगों ने ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन आदि के लिए पंजीकरण कराया। शिविर में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन ट्राईसाइकिलों के हुए। पुनर्वास योजना के तहत विकलांगों को नौकरी के लिए 50 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए गए। सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डा. एसपी सिंह, अमित वर्मा, रेडियोजालिस्ट श्री त्रिपाठी ने विकलांगता की जांच की। संस्था के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने बताया कि विकलांगों के फार्म जमा करने के बाद 28 मई को उपकरण दिए जाएंगे। इस मौके पर विकलांग पार्टी के सुरेश सोनी, एलपी सर, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुनाथ विश्वकर्मा, अरविंद, अमर प्रकाश, राधा किशन मौजूद रहे।