फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मनाई पुण्यतिथि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मनाई पुण्यतिथि

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेहेर बाबा शाश्वत जन धर्मार्थ न्यास मेहेरपुरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मेहेरपुरी के संस्थापक परमेश्वरी दयाल पुकार की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर अखंड बाबा नाम जप के बाद प्रसाद ग्रहण करने का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

मेहेरपुरी संस्थापक परमेश्वरी दयाल पुकार की 32 वीं पुण्यतिथि को बाबा के भक्तों ने प्रेमी प्रियतम मिलन समारोह के रूप में मनाया। सोमवार को सुबह से अखंड बाबा नाम जप का कार्यक्रम हुआ। जो मंगलवार को सुबह 10 बजे बाबा की आरती प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर सुनीता निगम ने बाबा की आरती चालीसा का पाठ किया। कानपुर से आए मेहेर भक्तों ने बाबा के भजन गाए। प्रहृलाद सिंह ने पुकार जी के संस्मरण को बताया। इस मौके पर मेहेर भक्तों की खासी भीड़ रही। भक्तों ने भजन गायन तथा वार्ता देकर प्रेमी प्रियतम मिलन समारोह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। बताते है कि अवतार मेहेर बाबा ने पुकार जी को हनुमान की संज्ञा दी थी। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed