{"_id":"75876","slug":"Hamirpur-75876-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर दो भैंस मरीं "}
हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर दो भैंस मरीं
Hamirpur
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गहरौली/मुस्करा (हमीरपुर)। हाईटेंशन के झूलते तारों की चपेट में आने से खेतों में चर रही दो भैंसों की करंट से मौत हो गई। पावर कारपोरेशन की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं पीड़ित पशुपालक ने अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इमिलिया से उमरी को जाने वाली हाईटेंशन लाइन खेतों में झूल रही है। शिवराम यादव के खेत पर बिजली के हाईटेंशन तार महज एक मीटर ही ऊपर है। सोमवार को इसी खेत में गांव निवासी नेतराम कुशवाहा व रामआसरे सिंह की एक एक भैंस चर रही थी। तभी नीचे झूल रहे तारों की चपेट में आकर करंट लगने से दोनों की मौत हो गई।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में विभाग के प्रति खासा रोष है। ग्राम प्रधान राजकुमार दाऊ, पूर्व प्रधान जुगुल किशोर दादा व गांव निवासी सुरेश मिश्रा ने बताया कि ढीले तारो को ठीक कराने के लिए मुस्करा पावर हाउस के अवर अभियंता व उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में भी करेगे।
विज्ञापन
उधर अवर अभियंता निरजंन चौधरी का कहना है कि पशुपालको को मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन फार्म भरकर मंडलीय कार्यालय भेजा जाएगा और हर संभव मदद दिलाई जाएगी।