फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   ट्रांसफार्मर फुंकने से आधा दर्जन मोहल्लों की बत्ती गुल

ट्रांसफार्मर फुंकने से आधा दर्जन मोहल्लों की बत्ती गुल

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। भीषण गर्मी के चलते कसबे में तीन स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई। ट्रांसफार्मर से जुडे़ आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली न रहने से लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। रात में लोग सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के चलते ट्रांसफार्मरों में लोड बढ़ने से उनके फुंकने का सिलसिला शुरू हो गया। दो दिन के अंदर कसबे के चार मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गए। तीन दिन पहले कसबे के पड़ाव चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे कोटबाजार, बाराखंबा रोड़, मियांपुरा मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। इसी तरह दो दिन से चौपरा गेट पर लगा ट्रांसफार्मर धुआं देता रहा। आखिर रविवार को वह भी फुंक गया। जिससे मुगलपुरा, बजरिया, सिकंदरपुरा और स्टेट बैंक तिराहे पर लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से खुशीपुरा, मियांपुरा, कोटबाजार, जुगियाना की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इन चार मोहल्लों की बिजली गुल होने से कारोबार चौपट हो गया। लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं। अवर अभियंता भूप सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के आने के बाद ही बदले जायेंगे। तभी बिजली आपूर्ति बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed