{"_id":"75605","slug":"Hamirpur-75605-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीन संघ ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन "}
अमीन संघ ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन
Hamirpur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष पर हुए प्राणघातक हमले के आरोपी के न पकड़े जाने से संघ ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। बदनपुर गांव में तैनात अमीन संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भदौरिया राजस्व अमीन है। बीती 2 मई को बकाएदारी वसूलने के लिए गांव गए। जिस पर बकाएदार रामबरन ने प्राण घातक हमलाकर अभिलेख फाड़ डाले। इस पर अमीन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। लेकिन आरोपी के गिरफ्तार न किए जाने से अमीन संघ में उबाल आ गया। शनिवार को अमीन संघ ने तहसील मुख्यालय पर संग्रह अमीन काम रोको हड़ताल कर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता तेज बहादुर मिश्रा ने संघ के जिलाध्यक्ष पर हुए प्राणघातक हमले की निंदा कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। कहा कि अगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही करती तो संघ आंदोलन को मजबूर होगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष जगदीश दीक्षित ने भी विचार रखे। काम रोको हड़ताल में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र भदौरिया सहित क्षेत्रीय राजस्व अमीन शामिल रहे।
तहसील के अमीनों ने किया धरना प्रदर्शन
राठ(हमीरपुर)। अमीन संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भदौरिया के साथ हुई अभद्रता और सरकारी अभिलेख फाडे़ जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को अमीनों ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर कलम बंद हड़ताल कर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान संघ के तहसील अध्यक्ष मुस्ते हसन खां ने कहा जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अमीनों ने पांच सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी उमेश कुमार मंगला को सौंपा। इस दौरान बरदानी लाल, शफीक अहमद, सुरेश सैनी, महावीर मिश्रा, ब्रजेंद्र सिंह, रामरतन तृतीय सहित अनेक अमीन मौजूद रहे।
---------------------------
पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप
मौदहा/सरीला (हमीरपुर)। राजस्व संग्रह अमीनों ने सदर तहसील में तैनात संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भदौरिया पर वसूली के दौरान किए गए हमले के विरोध में तहसील परिसर में धरना देकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के महामंत्री मोहम्मद रिजवान ने कहा कि वसूली के दौरान अमीनों पर हमले हो रहे है। इसमें पुलिस अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। कहा कि प्रशासन को राजस्व की वसूली कराना है तो उचित सुरक्षा व्यवस्था क रें। अमीनों ने तैयार प्रस्ताव में कहा है कि जब तक हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तब वसूली का कार्य नहीं करेंगे। इस मौके पर तहसील मंत्री संदीप तिवारी, अजय त्रिवेदी व राधेश्याम ने भी संबोधित किया। धरने में सभी राजस्व संग्रह अमीनों ने हिस्सा लिया। इसी तरह सरीला तहसील में रामहेत वर्मा, शिवकुमार, राजकुमार, अशोक, वीरसिंह, रवींद्र कुमार कालीचरन, गंगाचरन, रामविशाल, बद्रीप्रसाद सहित अन्य अमीनों ने धरना देकर काम नहीं किया।