फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   टीए फार्म उपलब्ध न होने से परीक्षकों में आक्रोश

टीए फार्म उपलब्ध न होने से परीक्षकों में आक्रोश

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय इंटर कालेज में बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों ने टीए फार्म उपलब्ध न कराए जाने पर रोष जताया है। आरोप लगाया कि केंद्र व्यवस्थापक ने टीए फार्मों को एक प्राइवेट दुकान को दे दिया है। जिस कारण मजबूरी में 10 रूपए का टीए फार्म खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय जीआईसी विद्यालय में बीते 26 अप्रैल से बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। जिसमें करीब 350 परीक्षक लगे हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के अध्यक्ष अनिल कुमार लोधी, जेपी लोधी सहित अन्य परीक्षकों ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक मूल्यांकन के बाद पावना पत्र व टीए फार्म उपलब्ध कराते है। पावना पत्र में मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या आदि का विवरण भरा जाता है। जबकि टीए फार्म में परीक्षक नियुक्त स्थान से मूल्यांकन केंद्र तक टीए व डीए का विवरण भरते है। टीए फार्म उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होती है। लेकिन मौजूदा समय में जीआईसी विद्यालय में व्यवस्थापक द्वारा टीए फार्म उपलब्ध नही कराए जा रहे हैं। जिससे परीक्षकों को बाजार से खरीद कर भरना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि केंद्र व्यवस्थापक द्वारा टीए फार्मों को एक निजी बुक सेलर के दुकान में रखकर बिकवाए जा रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापक बृजेश गुप्ता ने बताया कि परीक्षकों के आरोप निराधार है। कोई भी टीए फार्म बुकसेलर को नही दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed