{"_id":"75603","slug":"Hamirpur-75603-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापिका मिली गैरहाजिर "}
अध्यापिका मिली गैरहाजिर
Hamirpur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड के बीहड़ी गांव बड़ाकछार के प्राथमिक विद्यालय में एक अध्यापिका अनुपस्थित मिली। जबकि प्रधानाध्यापिका मीटिंग में गई थी। सिर्फ शिक्षामित्र ही बच्चों को पढ़ाते मिले। जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वरपाल ने बताया कि विद्यालय के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका अनुराधा बाजपेई अनुपस्थित मिली। स्कूल में बीते 4 मई के अवकाश का प्रार्थना पत्र मिला। लेकिन शनिवार के अवकाश का प्रार्थना पत्र नहीं मिला। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापिका सुखसेनलता को मीटिंग पर जाना बताया गया। मौके पर शिक्षा मित्र पुष्पेंद्र सिंह मौजूद मिले। डीपीओ ने गैरहाजिर मिली अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन