फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   शिक्षक विधायक ने सुनीं समस्याएं

शिक्षक विधायक ने सुनीं समस्याएं

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी व इस्लामिया इंटर कालेज में परीक्षकों से मिले
विज्ञापन

हमीरपुर। इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्रो का दौरा कर शिक्षको से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। साथ ही शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी की कार्य प्रणाली पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की।

शनिवार को शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी स्थानीय बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्र जीआईसी व इस्लामिया इंटर कालेज का दौराकर कापियां जांच रहे परीक्षकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर अगले वर्ष मूल्यांकन का पारिश्रमिक नही बढ़ाया गया तो इस कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों के मानदेय का मामला विधान परिषद में उठाने की बात कही। बताया कि वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के पेंशन की राजज्ञा जारी हो गई है और 31 मई तक इसे लागू भी कर दिया जाएगा। शिक्षको ने विभाग के लेखाधिकारी महेश सिंह चंदेल की शिकायत शिक्षक विधायक से की। इस पर शिक्षक विधायक ने जिलाधिकारी बी चंद्रकला से मुलाकात की और कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिलामंत्री रणविजय सिंह गौर ने बताया कि शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल लेखाधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण करने का निर्देश दिए। तहसीलदार को लेखाधिकारी अनुपस्थित मिले। भ्रमण के दौरान जिलाध्यक्ष लखन लाल लोधी, उपेंद्र कुमार, गजोधर प्रसाद यादव, आदर्श कुमार व्यास, अरविंद, अनीस अंसारी, मुनीर खान आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed