फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   बैंक खाते से कन्या विद्या धन के 9 हजार निकाले

बैंक खाते से कन्या विद्या धन के 9 हजार निकाले

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
छात्रा ने प्रबंधक पर रुपए निकालने का लगाया आरोप
विज्ञापन

हमीरपुर। कुरारा थानाक्षेत्र के चकोठी गांव की एक छात्रा ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर पर धोखाधड़ी कर नौ हजार रूपए निकालने का आरोप लगाया है। छात्रा ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
चकोठी गांव निवासी रामनारायन की पुत्री सुशीला देवी ने जिलाधिकारी बी चंद्रकला को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कुरारा कसबे में राजकीय इंटर कालेज की छात्रा है।
विज्ञापन

उसे कन्या विद्या धन के तहत धनराशि मिली थी। वह धनराशि उसने अपने बचत खाता संख्या 11907 में जमा की थी। आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक ने 30 दिसंबर 2011 को 9 हजार रूपए निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जब वह इस संबंध में शाखा प्रबंधक से बात की तो उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग कर भगा दिया। आरोप लगाया कि जिस विड्राल बाउचर से धनराशि निकाली गई। उसमें उसके हस्ताक्षर नही है और न ही उसमें राजकीय इंटर कालेज की मोहर लगी है। मोहर के ऊपर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर भी नहीं है। आरोप लगाया कि पूरी तरह से फर्जीवाड़ा कर धनराशि निकाली गई है।

छात्रा ने जिलाधिकारी से रुपए वापस दिलाए जाने के साथ ही शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर शाखा प्रबंधक का कहना है कि बिड्राल में खाता धारक के हस्ताक्षर है। उन्होंने खाता धारक के आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed