फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   गेहूं खरीद केंद्र पहुंचे शाही

गेहूं खरीद केंद्र पहुंचे शाही

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बोले- किसानाें की समस्याआें को प्रदेश स्तर पर उठाएंगे
विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। गेहूं खरीद केंद्रों में मिल रही शिकायतों को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने खरीद केंद्रों का जायजा लिया। केंद्रों में मौजूद किसानों ने उन्हें खरीद में आ रही समस्याओं से रूबरू कराया। किसानों की शिकायतें सुनने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खरीद केंद्रों पर व्यापारी व बिचौलिए हावी है। जिसके चलते किसानो की तौले होने में समस्याएं आ रही है। इस मामले को वह प्रदेश स्तर पर उठाएंगे।

जिले में गेहूं खरीद का कार्य पीसीएफ, हॉट शाखा व यूपी एग्रो द्वारा किया जा रहा है। जिसमें गेहूं की अच्छी पैदावार होने के चलते खरीद केंद्रों पर किसानों की लाइनें लग रही हैं। जिसके चलते केंद्रों में अव्यवस्था बनी रहती है। कभी बोरे की कमी तो कभी धनराशि की कमी आड़े आ रही है। इसके चलते किसान अधिकारियों के साथ जन प्रतिनिधियों से शिकायतें कर रहे है। इन्हीं शिकायतों को लेकर शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के साथ पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, मीडिया प्रभारी पीडी राय, अशोक गोयल व सदर विधायक साध्वी निरंजन ज्योति के साथ स्थानीय मंडी समिति में संचालित खरीद केंद्रों पर पहुंचे और वहां मौजूद किसानों से समस्याएं जानी। केंद्र में मौजूद टेढ़ा के किसान सुरेश मिश्रा ने बताया कि कुछ किसान फर्जी शिकायतें कर कार्य को प्रभावित करते है। वहीं पंधरी के किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि बोरों की कमी के चलते कई-कई दिन तक खरीद प्रभावित हो रही है। वहीं रामकृपाल तिवारी ने बताया कि उसका कूपन नं. 30 है। लेकिन अभी तक उनका नंबर नही आया। किसानों की शिकायत सुनने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सपा सरकार पर निशाना साधकर कहा कि खरीद केंद्रों पर व्यापारी व बिचौलिए हावी है। जिसके चलते किसानों की तौले होने में समस्याएं आ रही हैं। इस मामले को वह प्रदेश स्तर पर उठाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, बाबूराम प्रकाश त्रिपाठी, प्रीतम सिंह किसान, रूद्र प्रताप सिंह, विजय पांडेय सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed