फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   वसूली को लेकर फागिंग टीम को घेरा, ग्रामीणों का हंगामा

वसूली को लेकर फागिंग टीम को घेरा, ग्रामीणों का हंगामा

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। मच्छर मार दवा का छिड़काव करने पर पांच रुपए प्रति घर से वसूली किए जाने के विरोध में टीम के सदस्यों को घेरकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा देखकर फागिंग कर रही टीम मौके से भाग गई।
विज्ञापन

गांवों में मच्छर मारने की दवा मैथालियान का छिड़काव किया जा रहा है। दवा का छिड़काव करने वाली टीम प्रति घर से 5 रुपए की अवैध वसूली कर रही है। गुरुवार को गहरौली गांव में दवा छिड़काव करने आए गुरूदेव मोहल्ला में पांच सदस्यीय टीम ने शिवकु मार द्विवेदी व अन्य लोगों से 5 रुपए प्रति घर वसूल किए। अवैध वसूली को लेकर मोहल्ले के लोग एकजुट हो गए और पूर्व प्रधान बिमलचंद गुरूदेव को जानकारी दी। पूर्व प्रधान और ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। हालांकि दवा का छिड़काव कर रहे पंचल लोधी, दिनेश ने बताया कि पैसा वसूलने के लिए उन्हें ठेकेदार ने निर्देश दिए है। इस पर उन्होंने ठेकेदार रवींद्र कुमार मुस्करा व सरीला के रामसहाय से फोन पर बात कराई। ठेकेदारों ने कहा कि 5 रुपए प्रति घर से वसूलने का निर्देश का शासनादेश है। इस पर पूर्व प्रधान ने कहा कि शासनादेश की प्रति दिखाने के बाद ही पैसा दिया जाएगा। इस मामले को लेकर शुक्रवार को इसकी शिकायत डीएम से करेगे। मामला गंभीर होते देख कर्मचारी मौके से भाग गए। वहीं एसडीएम मौदहा ने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है और संभवता दवा का निशुल्क ही छिड़काव होना चाहिए। मुस्करा सीएचसी प्रभारी डा.धर्मेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि दवा छिड़काव का कार्य स्वास्थ्य विभाग नहीं कर रहा है। सीएचसी स्तर पर लोगों को क्लोरीन व डीटीसी दवा उपलब्ध करा दी जाती है। जहां तक उनकी जानकारी में दवा छिड़काव का कार्य ग्राम पंचायतों या जिला पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत कराया जाना सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed