फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   आपत्ति दाखिल करने के अंतिम दिन रही मारामारी

आपत्ति दाखिल करने के अंतिम दिन रही मारामारी

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निकाय के आरक्षण की आपत्ति दाखिल करने के अंतिम दिन लोगों ने जमकर आपत्तियां दाखिल की है। आपत्ति दाखिल करने वालों में कुरारा, मौदहा व सुमेरपुर के लोग ज्यादा रहे।
विज्ञापन

जिले की नगर निकाय की सभी सीटें आरक्षित होने से लोगों में गुस्सा है। बसपा शासन के समय आरक्षित सीटों की घोषणा कर दी गई थी। उसी आधार पर दावेदारों ने प्रचार शुरू कर दिया था। लेकिन प्रदेश में नई सरकार के गठन होने के बाद नए सिरे से आरक्षण लागू किया गया। जिससे नगर निकाय की सीटों का आरक्षण बदल गया। सुमेरपुर, कुरारा, सरीला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुई थी लेकिन मौजूदा में अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। इसी तरह नगर पालिका हमीरपुर व मौदहा अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित थी जो अब पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गई है। गुरुवार को आपत्ति दाखिल करने की आखिरी तारीख होने के चलते कुरारा की संगीता तिवारी, स्वाती सिंह सहित करीब दो दर्जन महिलाओं ने सीट को अनारक्षित करने की मांग की। इसी तरह मौदहा नगर पालिका क्षेत्र के उमाशंकर मधुपिया व राजाबाई ने कैबिनेट मंत्री को पत्र भेजा है। आपत्ति में इस सीट को अनुसूचित जाति महिला के लिए ही आरक्षित रखने की मांग की है। नगर पंचायत सुमेरपुर की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने से सामान्य वर्ग में रोष है। रणबीर सिंह लाला, संदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रहृलाद पाल, सहित करीब तीन दर्जन लोगों ने निदेशक स्थानीय निकाय को आपत्तियां भेजकर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की है।
विज्ञापन

सरीला कसबा में ज्योति समाज सेवी संस्था के निदेशक महेंद्र राजपूत सहित नगर के लोगों ने आरक्षण को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed