फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   जनता दरबार में विधायक ने सुनी समस्याएं

जनता दरबार में विधायक ने सुनी समस्याएं

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर विधायक साध्वी निरंजन ज्योति के आवास अखंड परमधाम पर जनता दरबार में फरियादियों ने अपनी समस्याएं गिनाईं। उन्होंने अधिकारियों को मोबाइल से ही समस्याओं को हल करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सदर विधायक साध्वी निरंजन ज्योति ने अखंड परमधाम पर दरबार लगाया। इस मौके पर क्योटरा पतारा निवासी जगन्नाथ ने शिकायत की उसके यहां बिजली का मीटर लगा है। उसके बावजूद आईडीएफ बिल भेजा जा रहा है। इसी तरह बिरखेरा निवासी हरीशंकर शर्मा, भौली निवासी महेश प्रसाद मिश्रा ने भी बिजली विभाग की मनमानी की शिकायतें की। इस पर विधायक ने मोबाइल से विद्युत अधिशासी अभियंता नन्नू सिंह से वार्ता कर समस्याओं को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर किसानों ने गेहूं खरीद की समस्या बताई। कहा कि खरीद केंद्रों पर बोरो की कमी से खरीददारी पर असर पड़ रहा है। इस मौके पर मौदहा क्षेत्र के कपसा, भमई, सिजवाही, चांदी कला आदि गांवाें में पेयजल संकट है। हरिकेश ने चंदूपुर व ब्रहृमा के डेरा में हैंडपंपों के रिबोर कराने की समस्या बताई। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं को हल करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर जयराम, रामपाल सिंह, अजय द्विवेदी, बाबूराम प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed