फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   जलनिगम ने डाली अधूरी पाइप लाइनें

जलनिगम ने डाली अधूरी पाइप लाइनें

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोहांड (हमीरपुर)। छह हजार आबादी के खेड़ाशिलाजीत गांव में पेयजल मुहैया कराने को तैयार पेयजल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। गांव के अंदर दलित बस्ती सहित कई बस्तियों में अभी पाइप लाइन अधूरी है। नलकूप का संचालन समय से न होने से ग्रामीणों को 15 मिनट ही पानी की जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

खेड़ाशिलाजीत गांव में दो वर्ष पूर्व एकल पाइप पेयजल योजना को जलनिगम ने संचालित किया। हालांकि यह योजना अभी जलनिगम के अधीन है। जलनिगम गांव के अंदर 7 किमी पाइप लाइन डालने का दावा कर रहा है। साथ ही गांव में सुचारु रूप से जलापूर्ति चालू होने की बात कही जा रही है। हकीकत कुछ और ही है। ग्राम प्रधान रामप्रकाश लोधी का कहना है कि गांव के अंदर मात्र तीन किमी लाइन डाली गई है। बताया कि रघुवंश लोधी के यहां से बाडा मुहाल होते हुए डा. श्यामलाल के मकान तक करीब 1 किमी लाइन नहीं डाली गई है। गांव में उत्तर व पश्चिम दिशा की दोनो दलित बस्तियों में पाइप लाइनें नहीं डाली गई है। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य बबलू मिश्रा व फूल सिंह लोधी ने कहा कि गांव में सबसे ऊंचाई वाले गढ़ी मोहाल व मस्जिद वाले मुहाल में पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंदर आधे से अधिक में पाइप लाइनें नहीं डाली गई है। इससे आधी आबादी को ही जलनिगम ने योजना से अलग थलग कर दिया। बताया कि जहां कहीं पाइप लाइन डाली गई है वहां लीक जों का अंबार है। कन्या प्राइमरी स्कूल व चंद्रप्रकाश लोधी के मकान के पास बड़े बड़े गड्ढे हो गए। पानी फैलते रहने से यह रास्ते भी बंद हो गए है। लोगों को दूसरे मार्गो से होकर गुजरना पड़ रहा है। प्रधान का कहना है कि पेयजल योजना का संचालन करने वाला आपरेटर जरिया का रहने वाला है जो गांव में नहीं रहता है। ऐसे में बिजली आने के बावजूद नलकूप को नहीं चलाया जा सका है। इस मामले में जलनिगम के अधिशाषी अभियंता अमर सिंह कटियार से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ होने से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed