फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   तहसील से निर्गत प्रमाण पत्रों में त्रुटियां

तहसील से निर्गत प्रमाण पत्रों में त्रुटियां

Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। तहसीलों में छात्रवृत्ति, बेरोजगारी भत्ता सहित अन्य कार्यों के लिए निर्गत किए जा रहे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र में जमकर त्रुटियां हो रहीं हैं। इससे प्रमाण पत्र बनवाने वाले आवेदकों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। आवेदकों को जितनी परेशानी प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही है, उससे कहीं अधिक परेशानी प्रमाण-पत्रों में नाम, पता आदि बदलने में हो रही है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आय, जाति और निवास के लिए आवेदन आ रहे हैं और इतनी ही तादाद में निर्गत भी हो रहे हैं। इस दौरान फारमेट न बदलने से जहां स्वयं के आय प्रमाण आवेदन पिता के नाम जारी हो जा रहे हैं, वहीं परची और आवेदन पर नाम गांव सही होने पर भी निर्गत प्रमाण पत्र दूसरे के नाम से हैं। हाल यह कि पर्ची संख्या सही रहने के बाद भी प्रमाण पत्र दूसरे के नाम पते का मिल रहा है। डीघ क्षेत्र के सुर्यभानपुर निवासी अमित यादव ने बताया कि उन्होंने कमलेश यादव और रेनू यादव के नाम से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें जब प्रमाण पत्र निर्गत किया गया तो नंदलाल और गंजा मौर्य के नाम से मिला। इसके अलावा पता और पिता का नाम भी बदला हुआ है। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि स्टॉफ कम है और काम का बोझ अधिक हो गया है। प्रमाण पत्रों में हो रही त्रुटियों को तहसील के नाजिर जांच कर दुरुस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed