फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   26 बीएलओ पर लटक रही निलंबन की तलवार

26 बीएलओ पर लटक रही निलंबन की तलवार

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भदोही/सुरियावां। निकाय चुनावों के मतदाता सूचि को दुरुस्त करने के प्रति प्रशासन गंभीर हो गया है। रविवार को नगर पालिका प्रांगण में हुई मतदाता जागरूकता मेला में लापरवाही बरतने वाले दो दर्जन बीएलओ के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति की गई है। ऐसा मेले का निरीक्षण करने के बाद एडीएम ने आदेश दिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर पालिका में मतदाता जागरूकता मेले के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त घोर लापरवाही पकड़ी थी। उन्होंने तब तहसीलदार को भी आड़े हाथों लिया था। उसके बाद से सुधार जरूर हुआ लेकिन अभी भी कुछ बीएलओ शासन की प्रशासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने को तैयार नहीं है। आज दोबारा नगर पालिका में हुई जागरूकता मेले में भारी संख्या में लोग पहुंचे और अपने अपने वार्ड की सूची का निरीक्षण किया। सैकड़ों मतदाताओं ने नाम बढ़वाने और कटवाने के आवेदन दिए। लेकिन निरीक्षण में पहुंचे एडीएम देवेंद्र सिंह पाठक 17 बीएलओ को अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

तहसीलदार विमल कुमार दूबे ने बताया कि एडीएम के निर्देश पर सभी 17 बीएलओ के विरुद्ध निलंबन और उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार के अनुसार भदोही में अनिता, तारा देवी, ओमप्रकाश, मिनाक्षी, रुबीना, शैल कुमारी, इंद्र बहादुर, रवींद्र पटेल, राकेश कुमार, अनिल भारती, लक्ष्मी देवी, निर्मला देवी, हसीना बानो, उर्मिला यादव, अनिता व राधेश्याम नईबाजार में अमित कुमार, देंवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, आनंद कुमार तथा सुरियावां में पंकज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामप्रवेश, दीपक व शिव बहादुर को चिह्नित किया गया है जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरियावां संवाददाता के अनुसार मतदाता जागरूकता एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले पांच बीएलओ में चार को टर्मिनेट और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। सभी बीएलओ के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है।

रविवार को नगर पंचायत में जिला समाज कल्याण अधिकारी केआर गुप्त की देखरेख में जागरूकता कार्यक्रम चल रहा था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरियावां में जागरूकता मेला लगा था। इसमें सभी वार्डों के बीएलओ एक-एक टेबुल पर मतदाताओं की समस्याओं को सुन रहे थे और उसका निराकरण कर रहे थे। जागरूकता मेले में 25 बूथ लेबिल आफिसर में से 19 बीएलओ ही जागरूकता मेले में आए। उनसे संपर्क करने के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो सका। इससे क्षुब्ध होकर समाज कल्याण अधिकारी केआर गुप्त, तहसीलदार भदोही वीके दुबे, नगर पंचायत सुरियावां के ईओ अलीहसन ने पांचों बीएलओ के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की और एफआईआर दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी को लिखा। चार बीएलओ में राजेंद्र प्रसाद, रामप्रवेश, पंकज कुमार, दीपक कुमार और सहायक अध्यापक लालजी पर कार्रवाई हुई है। इस मौके पर तहसीलदार वीके दुबे ने कहा कि फार्म भरने की प्रक्रिया व जांच 25 मई तक पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed