फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   दिनदहाड़े एमडीएम समन्वयक पर जानलेवा हमला

दिनदहाड़े एमडीएम समन्वयक पर जानलेवा हमला

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में जाकर हंगामा करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बीएसए दफ्तर में नकाबपोश बदमाशों ने एमडीएम समन्वयक पर जानलेवा हमला कर दिया। कार्यालय में घुसे आधा दर्जन अराजक तत्वों ने न केवल एमडीएम समन्वयक को राड, डंडे और वजनी सामान से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया बल्कि कार्यालय के कागजात बिखेर दिए और कंप्यूटर आदि भी नीचे गिरा दिए। जब तक विभागीय कर्मियों को इसकी जानकारी होती, तब तक हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। घटना को लेकर कर्मचारियों में खौफ समा गया है।
विज्ञापन

रोज की तरह गुरुवार को एमडीएम सेल कार्यालय खुला था। अपराह्न 12.50 बजे आधा दर्जन युवक मुंह पर सफेद गमझा बांधे हुए कार्यालय में पहुंचे और पहुंचते ही एमडीएम जिला समन्वयक ऋतुराज सिंह की टेबुल पलट दी और उसकी पिटाई करने लगे। इस दैरान एक युवक ने समन्वयक के सिर में वजनी सामान से प्रहार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद भी अराजक तत्व उसे पीटते रहे। मारपीट के बाद समन्वयक का मोबाइल और आवश्यक कागजात गायब हो गए। इस दौरान कार्यालय में बैठे कुछ लोग इस हमले को देखकर वहां से भाग लिए। विभागीय लोगों को घटना की जानकारी होते ही सभी एमडीएम सेल कार्यालय की ओर लपके, लेकिन हमलावर वहां पहुंचे लोगों को धकेलते हुए भाग लिए। विभागीय कर्मी थाने पर सूचना देकर एमडीएम समन्वयक को जिला अस्पताल ले गए। वहां उसका प्राथमिक उपचार और एक्सरे आदि हुआ। बताया जा रहा है कि उसके हाथ और अंगु़ली मेें फ्रेक्चर हुआ है। घटना की जानकारी होेते ही बीएसए कार्यालय, बीआरसी और शिक्षक जिला अस्पताल पहुंच गए। काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे शिक्षकों ने घटना की निंदा की। उपचार के बाद घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। थाने पर उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रमा प्रसाद ओझा सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे। इस बारे में बीएसए आरएस द्विवेदी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में हैं। विभागीय प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। कहा कि अराजक तत्व मुंह बांधकर कार्यालय में आए थे इसलिए कोई पहचान नहीं आ सका है।
विज्ञापन

घटना को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक को घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा गया है। कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्राथमिक दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहम से गए हैं कार्यालय के अधिकारी
ज्ञानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में इस तरह किसी अधिकारी पर जानलेवा हमला जैसी घटना पहली बार हुई है। अब तक कार्यालय में किसी की हिम्मत नहीं होती थी। इस घटना को लेकर कार्यालय के सभी कर्मचारी सहम गए हैं वहीं जिले के प्रत्येक विभाग में अधिकारी डरे सहमे हैं। हर अधिकारी की जुबान पर यही सवाल है कि असुरक्षा भरे माहौल में भला कोई अधिकारी कैसे कार्य कर सकता है।


एक नामजद, तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
ज्ञानपुर। बीएसए कार्यालय में एमडीएम समन्वयक ऋतुराज सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार ओझा ने बताया कि डेढ़ दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस नामजद और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed