फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   ट्रक के धक्के से खंभा और तार गिरा

ट्रक के धक्के से खंभा और तार गिरा

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के काली देवी मुहल्ले में ट्रक के धक्के से खंभे का हाईटेंशन तार गिरने से आक्रोशित नागरिकों ने मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान विद्युत विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। जाम करीब एक घंटे तक चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने अविलंब खंभा व तार बदलवाने का आश्वासन देकर किसी तरह जाम को खत्म कराया।
विज्ञापन

काली देवी मुहल्ले में काफी दिनों से एक खंभा लटक गया था। जिससे तार भी झूल रहा था। जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। इसको लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई थी लेकिन खंभा को नहीं बदला गया। शनिवार को रात्रि सवा नौ बजे मिर्जापुर की ओर जा रहे एक ट्रक के धक्के से लटके हुए खंभे का तार टूटकर जमीन पर लटक गया। जिससे वहां खड़े आधा दर्जन लोग बाल बाल बच गए। इसके विरोध में नागरिकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सड़क जाम कर दिया। नागरिकों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने तार व खंभे को बदलने की जरूरत नहीं समझी। जर्जर तार व खंभों के कारण आए दिन विद्युत आपूर्ति में जहां बाधा उत्पन्न होती है वहीं कभी भी किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। करीब एक घंटे जाम के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने अविलंब खंभा व तार बदलवाने का आश्वासन देकर नागरिकों का गुस्सा शांत किया। तब जाकर जाम खत्म हो सका। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद्र बरनवाल, अभिनव पांडेय, अनिल मोदनवाल, स्वतंत्र जायसवाल, बिंदेश गुप्ता, विजय साहू, संजय साहू, रिंकू गुप्ता, रवि मोदनवाल, राजू मोदनवाल, प्रमोद बिंद, पिंटू जायसवाल, अविश्नी विनोद विश्वकर्मा, मनोज सिंह, बऊ सिंह, लवकुश, विंध्यवासिनी मोदनवाल, पप्पू गुप्ता, कलाम, मुस्तफा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


नागरिकों ने किया पावर हाउस का घेराव
ट्रांसफार्मर बदलने के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
संवाददाता
औराई। नगर पंचायत खमरिया का 630 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से न बदले जाने के विरोध में खमरिया के नागरिकों ने औराई स्थित 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर लगवाने के बाद नागरिकों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खमरिया नगर का 630 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले रविवार से ही जल गया है। कई बार शिकायत के बाद भी न बदले जाने से आक्रोशित नागरिकों ने पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति ठप करने के लिए औराई स्थित पावर हाउस का घेराव कर दिया। दोपहर बड़ी संख्या में नागरिकों ने पावर हाउस पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों को थाने ले आई। उप खंड अधिकारी से बात कराकर ट्रांसफार्मर लगा देने की जानकारी दी। इसके बाद नागरिकों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed