फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   एमबीपीएल के लिए खिलाडि़यों का चयन

एमबीपीएल के लिए खिलाडि़यों का चयन

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मास्टर ब्लास्टर प्रीमियर लीग के लिए विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में शनिवार को चयन ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के 80 प्रतिभावान क्रिकेट खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। जिसके प्रथम चरण में 40 खिलाडि़यों का चयन अंतिम दौर के चयन परीक्षण के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी छह मई को आयोजित ट्रायल में हिस्सा लेंगे। जिन खिलाडि़यों का चयन किया गया उसमें पवन रत्नाकर, विकास पांडेय, कौशल दूबे, सिद्धार्थ दूबे, कुमार विराट सिंह, नीरज दूबे, आशीष यादव, आकाश पाठक, कृष्ण मुरारी, चंदन ठठेरा, श्याम बाबू, अभय कुमार, मुकेश यादव, अजय मिश्र, मुहम्मद वसीम, कमलेश, सिराजुद्दीन अंसारी, शुभम दूबे, शिव दूबे, आशीष मौर्य, देवेंद्र, अतुल शुक्ल, शैलेंद्र पाठक, अजीत पाठक, रवि पाठक, आकाश दूबे, पुष्पेंद्र शुक्ल, गोकुल पाठक, मुकेश पाठक, सूरज दूबे, आशुतोष उपाध्याय, ऋषि कुमार, मुहम्मद अतहर, अरुण तिवारी, नूर आलम, रंजीत यादव, आफताब, तौफीक, नीरज चौधरी, परसाल भाई, हरिभूषण, नीरज मिश्र शामिल हैं। खिलाडि़यों का चयन उत्तर प्रदेश ट्वेंटी-20 फेडरेशन के कप्तान संजय मौर्य ने किया। इस मौके पर मास्टर स्ट्रोक क्रिकेट एकेडमी मुंबई के जनरल सेक्रेटरी विकास बजाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह जानकारी पीयूष राणा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed