फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   मूल्यांकन में परीक्षकों को छूट रहे पसीने

मूल्यांकन में परीक्षकों को छूट रहे पसीने

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में बने मूल्यांकन केंद्र में दुर्व्यवस्थाओं का अंबार है। यहां न तो पंखे की व्यवस्था है ना ही विद्युत कनेक्शन है। इसके कारण परीक्षकों को इस भीषण गर्मी में कापियों का मूल्यांकन करने में पसीने छूट रहे हैं लेकिन, परीक्षकों के द्वारा मजबूरी में मूल्यांकन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीआईसी को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां कुल 13 कमरों में मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। परिसर में बने तीन नए कमरों में दो पंखे लगे हैं, लेकिन दिनभर बिजली के गुल रहने के कारण परीक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुराने भवन के 10 कमरों में मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। यहां बिजली और पंखा की तो बात ही दूर है विद्युत कनेक्शन भी नहीं है। इसके कारण परीक्षक मूल्यांकन के दौरान पसीने से तर बतर हो जा रहे हैं। कई परीक्षकों को तो कपड़े उतारकर मूल्यांकन करने पड़ रहा है, वहीं अधिकांश परीक्षक पसीना पोछ-पोछकर मूल्यांकन कर रहे हैं। पुराने भवन में साफ-सफाई की भी व्यवस्था डांवाडोल है। बरामदे से लेकर बाहर तक चारों तरफ गंदगी है। परीक्षकों को पानी पीने के लिए एक दो घड़े रखे गए हैं जबकि शेष कमरों के सामने प्लास्टिक के डिब्बे में पानी भरा गया है, जो कुछ ही देर में गर्मी के चलते गरम हो जाते हैं। परीक्षकों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था बोर्ड या जीआईसी की ओर से नहीं की गई है। इससे परीक्षकों को मूल्यांकन करने में पसीने छूट रहे हैं। पंखे की व्यवस्था महज तीन कमरों में ही है, लेकिन ये पंखे तभी चलते हैं, जब बिजली रहती है। जनरेटर आदि का इंतजाम केंद्र पर नहीं किया गया है। इस संबंध में उप नियंत्रक मूल्यांकन और जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार पाठक का कहना है कि बोर्ड के द्वारा जो सुविधाएं दी गई हैं उसी के अनुसार मूल्यांकन आदि कराया जा रहा है। बोर्ड के द्वारा मूल्यांकन केंद्र पर जनरेटर आदि की व्यवस्था करने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed