फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   बीस बैलों के साथ चार गिरफ्तार

बीस बैलों के साथ चार गिरफ्तार

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के लालानगर टोल टैक्स के पास से पुलिस ने एक ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें ठूंसकर भरे गए 20 बैलों को बरामद किया। साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रहा ट्रक यूपी 70 एटी 4696 में बैलों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया है। इन बैलों को वध के लिए कुछ लोग ले जा रहे हैं। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रमेश चौबे ने हमराहियों के साथ लाला नगर टोल टैक्स के पास ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसमें से बीस बैल बरामद हुए। मौके से पुलिस ने चार पशु तस्करों मुहम्मद चांद, मुहम्मद आमिर निवासी करारी थाना कोखराज जिला कौशांबी, अल्ताफ निवासी महामलपुर थाना कोखराज और समीर अहमद निवासी गुलामीपुर थाना कोखराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरामद बैलों को आजमगढ़ गौशाला भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed