फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   डीएम और एसपी ने खंगाली जेल

डीएम और एसपी ने खंगाली जेल

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उप कारागार ज्ञानपुर में जिलाधिकारी, एसपी ने एक साथ निरीक्षण कर जेल की व्यवस्था देखी। अपराह्न में हुए इस निरीक्षण से बंदी रक्षकों और बंदियों में हड़कंप मच गया। एक घंटे से अधिक समय तक रहे अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजाम भी देखे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक एके शुक्ला, सदर कोतवाल एनके ओझा भारी फोर्स के साथ अपराह्न में जेल पर जा धमके। अचानक अधिकारियों के पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी सीधे बैरकों में पहुंचे और बंदियों के बिछे कंबल और आदि उठाकर देखे। बैरकों में साफ-सफाई भी देखी। साफ-सफाई ठीक से न होने पर उन्होंने जेलर को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। अधिकारियों ने बारी-बारी से जेल की सभी बैरकों को खंगाला। इसके बाद जेल के रसोई घर के अलावा महिला बैरक देखी। उनकी समस्याएं सुनीं। काफी देर के निरीक्षण के बाद आला अधिकारियों ने जेल के अभिलेख भी जांचे। निरीक्षण के बारे में जिलाधिकारी ने बताया कि सामान्य निरीक्षण था। जेल के अंदर कुछ नहीं मिला। सब कुछ ओके था। कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जेल में काफी कार्य कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed