फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव

स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव

Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
Badaun
Badaun Updated Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को शहर के स्कूलों में तीज महोत्सव की धूम रही। महिला संगठनों में भी तीज धूमधाम से मनाई। छात्राओं ने जहां मेंहदी सजाई, वहीं महिलाओं ने मेहंदी सजाने के साथ डांस भी किया।
विज्ञापन

शहर के राजाराम महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सावन के मल्हार गाकर समां भी बांधा। मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़़ कर हिस्सा लेते हुए हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाई। ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में इसमें जूनियर वर्ग में जौली प्रथम, हिबा द्वितीय तो गुलफिशां तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में सरिता सागर, इलमा आरिफ, सपना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आईं। वहीं मेहंदी में जूनियर में नंदिनी रस्तोगी, आफरीन खानम, शहना बी तथा सीनियर वर्ग में स्वाति, ऋतु, अदीबा पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या ने इस मौके पर ईद और तीज के त्योहार का महत्व बताया। इस मौके पर स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

आरवी कॉलेज में सीनियर वर्ग की छात्राओं ने बड़े उत्साह से मेहंदी सजाई। इसमें राधा मिश्रा, विधु यादव, निशा भारती प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। प्रियंका आजाद एवं एकता पाल ने त्योहार का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंशू गौतम प्रथम आईं वहीं श्रुति द्वितीय स्थान पर रहीं।
जबकि जूनियर में स्नेहा राठौर, प्रियंका, साक्षी पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहीं।
होली कॉवेंट हायर सेकेंड्री स्कूल में भी मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने मनमोहक मेहंदी लगाई। प्रबंधक गोपी कृष्ण ने तीज के बारे में बताया।
हमार बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने भी ईद और तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया।
00000000000000000
महिलाओं ने भी मनाया हरियाली तीजोत्सव
बदायूं। भारतीय जतना पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर के आवास पर सोमवार को तीज महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए मेहंदी सजाई। जिलाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा कि सावन का महीना सभी के परिवार में सुख शांति, खुसियां लेकर आता है। इसमें मेहंदी लगाकर त्योहार को मनाते हुए मल्हार भी गाए जाते हैं। इस मौके पर ममता सिंह गौड़, विमला देवी, ममता गुप्ता, आचल चौहान, रंजू मिश्रा, निर्मला शर्मा, वीना जौहरी, गार्गी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।

0000000000000
मेहंदी प्रतियोगिता की विजयी छात्राओं को किया पुरस्कृत
फोटो-28बीडीएन-13
बदायूं। ई-गुरुकुल कॉलेज में हुए कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने भाग लेते हुए हाथों पर मेहंदी सजाई। इसमें प्रथम पुरस्कार अर्शी खान को दिया गया। जबकि मोनिका गुप्ता और हिना को द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिलने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा नाजिया जमील, पूनम कुमारी, निगहत, रीना और डॉली को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर निर्णायक रिया माहेश्वरी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed