फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   नायब जिला काजी बगदाद में सुपुर्देखाक

नायब जिला काजी बगदाद में सुपुर्देखाक

Fri, 07 Mar 2014 05:32 AM IST
Badaun
Badaun Updated Fri, 07 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। नायब जिला काजी शेख उसैदुल हक को बुधवार दोपहर बाद बगदाद स्थित बड़े पीर दरगाह परिसर में सुपुर्देखाक कर दिया गया। इस दौरान मदरसा आलिया कादरिया में भी कुरानख्वानी और फातिहा की रस्म अदायगी की गई। भारी संख्या में शेख साहब के मुरीद मदरसे पहुंचे और वहां उनकी शहादत पर मातम मनाया।
विज्ञापन

शेख साहब की शहादत के गम में शहर का अधिकांश बाजार बुधवार को भी बंद रहा। मदरसा आलिया कादरिया के प्रवक्ता तसनीम हसन कादरी ने बताया कि भारतीय समयानुसार दोपहर बाद चार बजे के करीब बगदाद दरगाह शरीफ में नमाजे जनाना के बाद शेख साहब को सुपुर्देखाक कर दिया गया। जिला काजी समेत सैकड़ों विद्वान वहां मौजूद रहे। इस बीच शहर स्थित मदरसा आलिया कादरिया परिसर में बुधवार सुबह से ही शेख साहब के मुरीदों की भीड़ लग गई। शेख साहब के भाई अज्जाम कादरी यहां थे। सुबह से कुरानख्वानी शुरू हुई तो शाम तक चली। इस बीच कलमा पढ़ा गया और मुरीदों तथा मुस्लिम विद्वानों ने शेख साहब को याद फरमाते हुए अल्लाह से दुआ की। जिले के अलावा बाहरी शहरों से भी शेख साहब के अनुयायी मौजूद रहे। सभी के चेहरे उदास थे और आंखों में आंसू थे। प्रवक्ता तसनीम कादरी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे से मदरसा परिसर में शेख साहब के तीजे की रस्म होगी। इस दौरान कुरानख्वानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed