फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   मामूली बात पर बड़े फसाद, दो लोगों की हत्या

मामूली बात पर बड़े फसाद, दो लोगों की हत्या

Fri, 07 Mar 2014 05:33 AM IST
Badaun
Badaun Updated Fri, 07 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। जिले के दो स्थानों पर मामूली बात पर बड़े फसाद हो गए। इसमें दो लोगों की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए। फैजगंजबेहटा और दातागंज कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार की सुबह ही ये घटनाएं हुईं। नाली और रास्ता निकास पर पड़ोसियों में रार ज्यादा बढ़ी तो लाठी-डंडे चल गए। फैजगंजबेहटा में तो नौबत फायरिंग तक आ गई। दोनों मामलों में चार-चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। एक मामले में चार लोग गिरफ्तार कर लिए गए और दूसरी घटना में आरोपियों की तलाश हो रही है। वे घर छोड़कर फरार हैं।
आसफपुर। थाना फैजगंजबेहटा क्षेत्र के गांव जगत पीपरी की एक गली में सीसी रोड डाला जा रहा था। जहूर के घर के पास मोड़ पर नाली निकास का विवाद गहरा गया। पड़ोसी कल्लू पक्ष ने अपने घर के सामने से नाली निकलवाने से साफ इंकार कर दिया। इसके विरोध में जहूर ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। तब शाम को दो सिपाही आए तथा गांव में पंचायत भी बैठी। पंचों की मौजूदगी में सिपाहियों ने नाली की नींव लगवा दी। तब कल्लू पक्ष खामोश रहा। मंगलवार सुबह आठ बजे कल्लू पक्ष एकजुट हुआ। इन्होंने पुलिस और पंचों की लगाई नींव उखाड़ फेंकी और वहां खूंटा गाड़कर पशु बांधने लगे। जहूर पक्ष ने विरोध किया तो कल्लू और उसके कुनबे के लोग छत पर चढ़ गए। वहां से इन्होंने जहूर के घर में ईट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके साथ ही जहूर पक्ष भी इनकी छत से सटी अपनी छत पर पहुंच गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इससे जहूर, उसके भाई इकबाल और मशरूब गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच कल्लू ने अपनी देसी बंदूक से फायर किया। इसी दौरान जहूर के भाई मंजूर (38) आगे आ गए। गोली लगी तो वह गिर पड़े। फिर भगदड़ मच गई और कल्लू पक्ष असलहे लहराता फरार हो गया। जहूर पक्ष के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मंजूर को लेकर थोड़ी ही दूर निकली कि उसने दम तोड़ दिया। इस बीच पुलिस पहुंच गई। जहूर की ओर से कल्लू, उसके भाई शब्बीर, पुत्र उस्मान और भतीजे अख्तर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी पक्ष अपना घर खुला छोड़कर बच्चों समेत फरार हो गया है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। सीओ बिसौली राजवीर सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दातागंज। मंगलवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया गूजर निवासी रिटायर फौजी ओमपाल ने अपने परिवार वालों की मदद से पड़ोसी ओम प्रकाश (50) को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। ओम प्रकाश की चीखपुकार सुनकर उनकी भाभी भगवानदेई और भतीजा हरिओम बचाने पहुंचे। हमलावरों ने इन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर हमलावरों को रोका और घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां से गंभीर हालत में ओम प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। भगवानदेई ने रिटायर फौजी ओमपाल, ब्रजेश, अवनेश और पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना की पृष्ठभूमि में एक आवासीय भूखंड का विवाद सामने आया है।

ओमप्रकाश के घर के पास खाली जमीन रास्ते के लिए छोड़ी गई है। ओमपाल फौजी इस जगह का उपयोग कर रहा था। रास्ते के लिए वह केवल बारह फुट जगह दे रहा था। जबकि ओमप्रकाश पूरी जगह को खाली कराने पर अड़े थे। इसी बात पर दो महीने से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। सोमवार को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें ओमपाल पक्ष कमजोर पड़ गया। ओमपाल ने सोमवार शाम को ही इसकी एनसीआर दर्ज करा दी। विवाद बढ़ने की संभावना देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को मुचलका पाबंद भी कर दिया था। इसके बावजूद मंगलवार सुबह ओमपाल पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed