फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   दो बच्चों को लेकर भागा पहला पति

दो बच्चों को लेकर भागा पहला पति

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Badaun
Badaun Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव हाशिमपुर में महिला के दो मासूम बच्चों को उसका पहला पति लेकर फरार हो गया। दंपति ने उसकी काफी तलाश की पर सुराग न लगा। हताश होकर उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। अब पुलिस भी इन्हें खोज रही है।
हाशिमपुर गांव निवासी बाबूराम की शादी कई साल पहले शाहजहांपुर जिले के दारानगर की रामदेवी से हुई थी। बाबूराम अक्सर शराब पीता था और कुसंगति से बर्बादी के कगार पर था। इसलिए पति से परेशान रामदेवी ने उसका साथ छोड़ दिया। चार साल पहले वह पड़ोस के घर में रहने वाले बाबूराम के छोटे भाई राजवीर के साथ बतौर पत्नी रहने लगी। राजवीर से उसके दो बच्चे हुए। इनमें तीन साल की कीर्ति और सात महीने का पुत्र पप्पू शामिल है। हालांकि इस बीच बाबूराम की इन लोगों से नाराजगी खत्म सी हो गई थी। वह बच्चों को ताऊ की तरह दुलार करता था। शुक्रवार दोपहर बाबूराम दोनों बच्चों को खिला रहा था। तब राजवीर कहीं गया हुआ था और रामदेवी घर का काम निपटा रही थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि इसी दौरान मौका देखकर बाबूराम दोनों बच्चों को लेकर कहीं निकल गया। थोड़ी देर बाद जब रामदेवी की निगाह इधर गई तो वह अवाक रह गई। पहले तो उसने खुद ही आसपास में बाबूराम और बच्चों की तलाश की। फिर राजवीर के आने पर दोनों फिर से इनकी तलाश में जुट गए। कोई नहीं मिला तो इन्होंने ग्रामीणों के साथ दूरदराज की रिश्तेदारियां तक खंगाल डालीं पर कोई सुराग न मिला। शनिवार को रामदेवी दंपति ने कोतवाली पुलिस को बाबूराम के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बाबूराम पर बच्चों के साथ कोई घटना कर देने या उन्हें बेच देने की आशंका जताई। अब पुलिस भी इन्हें खोज रही है। यह बात और है कि इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

वर्जन
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो गंभीर स्थिति है। जानकारी करके न्यायोचित कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।-पूनम सिरोही, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed