{"_id":"119-86812","slug":"Badaun-86812-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटीआई में छेड़छाड़ पर तीन छात्र नपे"}
जीटीआई में छेड़छाड़ पर तीन छात्र नपे
Badaun
Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। चंदौसी रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस और राह चलते छात्राओं के साथ छेड़खानी करना तीन छात्रों को भारी पड़ गया। कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं की शिकायत पर जांच में तीनों छात्रों को दोषी पाए जाने के बाद उनका नाम काट दिया है। हालांकि पहले कॉलेज प्रशासन ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की थी लेकिन छात्राओं और उनके अभिभावकों में नाराजगी बढ़ने पर नाम काटने की कार्रवाई की गई।
कॉलेजों में आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले प्रकाश में आते रहे हैं लेकिन बृृहस्पतिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन छात्रों को छात्राओं से छेड़छाड़ का खामियाजा भुगतना पड़ा। द्वितीय वर्ष के तीन छात्र प्रथम वर्ष की दो छात्राओं को आए दिन तंग करते थे। मंगलवार को भी इन तीनों ने प्रथम वर्ष की छात्राओं के साथ बदतमीजी की। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो उन्होंने छात्राओं को डरा-धमकाकर चुप कराने की कोशिश की। इस बीच छात्राओं के पक्ष में भी तमाम छात्र आ गए। इससे मामला तूल पकड़ने लगा। कॉलेज स्टाफ ने बीच में पड़कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
छुट्टी होने पर तीनों छात्रों ने घर जा रही छात्राओं को राह चलते हुए छेड़ा। अमर्यादित टिप्पणी की। उनकी इस हरकत से आहत छात्राओं ने इसकी लिखित शिकायत प्राचार्य से की तो उन्होंने भी छात्राओं को समझा कर मामले को निपटाने की कोशिश की लेकिन छात्राओं के पक्ष के छात्र और अभिभावक दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इन लोगों में नाराजगी बढ़ते देख प्राचार्य ने मामले की जांच कराई। इसमें तीनों छात्र दोषी पाए गए। इस पर कॉलेज प्रशासन ने तीनों के नाम काट दिए और सूचना कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी।
विज्ञापन
यह तीनों छात्र द्वितीय वर्ष के हैं। इनमें केमिकल ट्रेड का वनकोटा निवासी आदित्य चौहान, फर्टिलाइजर ट्रेड का बरेली निवासी राघव मिश्र और प्राइवेट के तौर पर रबर एंड प्लास्टिक ट्रेड से पढ़ाई कर रहा दातागंज निवासी कृपेश्वर सिंह शामिल हैं।
इंसेट-
पहले रैगिंग करने पर कटे थे चार छात्रों के नाम
सिलहरी। रैगिंग पर रोक लगने के बावजूद कॉलेज में हर साल सीनियर्स स्टूडेंट्स जूनियर की रैगिंग लेते हैं। इसमें अक्सर नौबत अभद्र व्यवहार और मारपीट की आ जाती है। पिछले साल सीनियर्स ने जूनियर्स की रैगिंग करते वक्त सभी हदें पार कर दीं तो मामला मारपीट तक आ गया। इसके बाद चार छात्रों पर कार्रवाई की गई। कॉलेज प्रशासन ने उनका स्कूल से नाम काट दिया था।
वर्जन-
तीन स्टूडेंट्स आदित्य चौहान, राघव मिश्र, कृपेश्वर सिंह का नाम काटा गया है। इनके खिलाफ कॉलेज में आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायतें मिली थीं। इनके अभिभावकों को बुलाया गया है। बात करने के बाद दाखिला वापस लेने पर विचार किया जा सकता है। रैगिंग पर सख्ती के साथ रोक है।- एसके आजाद, प्राचार्य, जीटीआई