{"_id":"119-73295","slug":"Badaun-73295-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से बीवी को फेंकने का आरोप"}
चलती ट्रेन से बीवी को फेंकने का आरोप
Badaun
Updated Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
घायल महिला आई मायके, एसएसपी से की कार्रवाई की फरियाद
बदायूं। एक विवाहिता ने अपने पति पर बहाने से साथ लाकर चलती ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार ट्रेन से धक्का दिए जाने के कारण वह घायल हो गई और किसी तरह अपने मायके आई। उसने शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर उन्हें आपबीती सुनाई। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपरैला गांव निवासी भिखारीलाल ने पिछली साल 11 जून 2012 को अपनी पुत्री निर्मला की शादी वजीरगंज थाने के गांव गोठा निवासी ओमकार से की थी। तब तमाम दान दहेज के साथ ही बाइक भी दी थी। उस समय ओमकार दिल्ली की किसी फैक्ट्री में प्राइवेट जॉब करता था। थोड़े दिन बाद वह किराए का टेंपो चलाने लगा। आरोप है कि कुछ समय तो वह ठीक रहा पर बाद में उसकी हरकतें बढ़ती ही चली गईं। शराब के नशे में वह अक्सर निर्मला को पीटता और टेंपो खरीदने के लिए मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। उत्पीड़न से त्रस्त निर्मला मायके चली आई तो कुछ समय पहले वह मिन्नतें करके बुला ले गया।
रक्षाबंधन पर ओमकार ने निर्मला से कहा कि वह उसके घर ले जाएगा। भाइयों को राखी बांधने की बात से निर्मला खुश हो गई और पति केसाथ चल दी। आरोप है कि ओमकार उससे मीठी-मीठी बात करता हुआ आया और मुरादाबाद के पास जंगल में उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। इससे निर्मला के सिर और शरीर में कई जगह चोट आई और वह वहां काफी समय अचेत पड़ी रही। फिर किसी तरह चंदौसी आई। वहां उसके मायके के परिचित लोग मिल गए। वह उसे साथ में उपरैला ले आए। पिता और भाई के साथ निर्मला ने एसएसपी दलवीर सिंह को अपनी व्यथा बताई। उसने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
इंसेट
वजीरगंज पुलिस ने पकड़कर छोड़ा आरोपी ओमकार
निर्मला के पिता भिखारीलाल ने बताया कि घटना के बाद ओमकार ने सोचा कि निर्मला मर चुकी होगी। इसलिए वह निश्चिंत होकर अपने गांव गोठा आ गया। उन लोगों को जब निर्मला से हकीकत पता लगी तो उन्होंने ओमकार को फोन करके निर्मला के बारे में इस तरह जानकारी की जैसे उन्हें कुछ पता ही नहीं। तब ओमकार ने उन्हें बताया कि ट्रेन से आते समय निर्मला कहीं बिछुड़ गई। उसने सोचा कि वह मायके चली गई होगी। इस पर घरवालों ने ओमकार को फोन करके वजीरगंज बुलाया और साथ चलकर निर्मला को खोजने का प्रस्ताव रखा। तब वह झांसे में आ गया और फिर वजीरगंज पुलिस की मदद से निर्मला के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। निर्मला के घरवाले जब उसके खिलाफ कार्रवाई होने से आश्वस्त हो गए तो अपने गांव चले गए। इसके बाद किसी समझौते के आधार पर पुलिस ने ओमकार को छोड़ दिया। निर्मला के पिता ने यह बात भी एसएसपी और मीडिया को बताई।