फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   आशा, सहायिका को बर्खास्त करने के निर्देश

आशा, सहायिका को बर्खास्त करने के निर्देश

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उझानी। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने ब्लाक के लोहिया गांव रियोनइया पहुंचकर मनरेगा कार्यों का सोशल ऑडिट किया। बीडीओ उझानी ने बताया कि गांव में मनरेगा के अंतर्गत सात लाख की रकम से कार्य कराए गए हैं। डीएम ने उन कार्यों का निरीक्षण किया। गांव में गैर हाजिर आशा, सहायिका को बर्खास्त करने निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निलंबित करने के आदेश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल में 40 बच्चे गैर हाजिर मिलने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गई। बच्चों को छात्रवृति न मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। ग्राम की खसरा का निरीक्षण करने पर पाया कि 32 तालाब प्राकृतिक हैं। डीएम ने इन सभी तालाबों को गहरा करने तथा उनका जीर्णोद्धार कर उनमें पानी भरवाने के निर्देश सीडीओ को दिए। कहा कि गांवों के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुरुप कार्य योजना तैयार करके प्रस्तुत करें। ग्रामीणों से कहा कि महिलाओं की डिलीवरी सरकारी अस्पताल में कराएं ताकि उन्हें जननी सुरक्षा योजना का भी लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed