{"_id":"119-54842","slug":"Badaun-54842-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण से मुसलमानों पर कुठाराघात कर रही कांग्रेस : धर्मेंद्र"}
महिला आरक्षण से मुसलमानों पर कुठाराघात कर रही कांग्रेस : धर्मेंद्र
Badaun
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के माध्यम से मुस्लिमों पर कुठाराघात कर रही है। सपा ने इसका पुरजोर विरोध किया है। पार्टी ने अल्पसंख्यक, पिछड़ी और सामान्य जाति की महिलाओं के लिए अलग-अलग तरह से आरक्षण की रणनीति बनाई है। बोले, मुसलमानों को पिछड़ेपन से बाहर लाने केलिए सच्चर कमेटी या रंगनाथ मिश्रा की रिपोर्ट से कुछ नहीं होगा। इसके लिए जरूरी है तो केवल एकजुट होकर केंद्र में सपा की सरकार बनाने की।
आल इंडिया मिल्ली कौंसिल और उस्मानिया एजुकेशन सोसाइटी की ओर से ‘हिंदुस्तानी मुसलमानों की समस्याएं राजनीतिक परिदृश्य में’ विषय पर इस्लामियां इंटर कालेज के मैदान पर हुए सम्मेलन में श्री यादव ने कहा कि भाजपा केवल हिंदू और मुसलमानों को आपस में लड़वाकर राजनीति करती है। ऐसी पार्टी से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुसलमानों की अधिकांश समस्याएं दूर कर दी हैं। ऐसे सम्मेलन के माध्यम से नई समस्याएं सामने आती हैं ताकि उनका निदान हो सके। उन्होंने जिले का विकास अपना कर्तव्य करार दिया। उन्होंने इस्लामियां कालेज को 50 कक्ष का हॉस्टल बनाने को 2.50 करोड़ देने की बात कही।
पंचायती राज्यमंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि मुसलमान पिछड़ा और लाचार है। सबसे मजबूत रास्ता आरक्षण है, लेकिन ये रास्ता सियासी गलियारों से होकर गुजरता है। उन्होंने आह्वान किया कि एक होकर सपा को इतनी ताकत दें कि आरक्षण को संसद में भी पारित कराया जा सके। बोले, मुसलमानों को तालीम और रोजगार की जरूरत है, लेकिन कांग्रेस ने इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किए। शिक्षा के लिए हमारे लोगों ने तीन यूनिवर्सिटी बनाई। कांग्रेस षड्यंत्र रचकर इनको बर्बाद करने का काम कर रही है। सपा ने रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी को मान्यता देकर बड़ा काम किया है। पार्टी 22 हजार लोगों को उर्दू से जोड़ रही है।
विज्ञापन
खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री रियाज अहमद ने कहा कि कौम के लोगों को दोस्त और दुश्मन में फर्क समझना होगा। कांग्रेस मुसलमानों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती। उन्होंने पीस पार्टी के अध्यक्ष डा. अय्यूब पर भी आरोप मढ़े। साथ ही कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व दिल्ली स्थित इजराइल दूतावास में बैठकर सपा को नुकसान पहुंचाने के लिए तमाम लोगों ने रणनीति बनाई थी। इसमें भाजपा के भी एक बड़े नेता शामिल थे। उन्होंने कहा कि मुंसिफी परीक्षा में उर्दू का 50 नंबर का पेपर फिर से बहाल किया जाएगा।
कौंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन डॉ. यासीन अली उस्मानी ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के बाद सामने आ गया कि मुसलमान किस हाल में हैं। अब हमारी पार्टी की सरकार है। मुसलमानों का हित इसी में है।
इनके अलावा दरगाह अजमेर शरीफ गद्दीनशीन लियाकत मुईन चिश्ती, दरगाहे फरीदिया रजबपुर के सज्जादानशीन राशिद फरीदी, एडिशनल एडवोकेट जनरल जफरयाब जीलानी, सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, मासूम मुरादाबादी, प्रो. अब्दुल अलीम सिद्दीकी ने भी विचार रखे।
इनकी रही भागीदारी
विधायक आशुतोष मौर्य, गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, सहसवान विधायक ओमकार सिंह, सहसवान चेयरमैन नूरउद्दीन, बिसौली, फैजगंज बेहटा, ककराला और गुन्नौर के चेयरमैन, नरेश प्रताप सिंह, कमर आलम, सुरेशपाल सिंह चौहान, राजेंद्र पाठक, प्रेमपाल सिंह यादव, हरप्रसाद सिंह पटेल आदि। संयोजक हाजी मजहर हमीदी, हाजी आफताब अली, ठेकेदार इबादुर्रहमान, यामीन अली उस्मानी, फरहत अली सिद्दीकी ने सभी का आभार जताया।