Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   महिला थाना फिर पहुंचा पुलिस लाइन

महिला थाना फिर पहुंचा पुलिस लाइन

Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिले का मोबाइल महिला थाना दो दिन पूर्व पुलिस लाइन में शिफ्ट हो गया है। इससे पहले थाने को तीन स्थानों पर स्थापित करके हटाया जा चुका है। यहां पर थाना कितने दिन रहेगा, यह कहना कठिन है। महिला थाने को जमीन मिल नहीं रही है और भवन कोई देने को तैयार नहीं। लगातार स्थान परिवर्तन के कारण इसका नाम मोबाइल थाना पड़ गया है।
विज्ञापन

लगभग तीन साल पूर्व जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में स्थापित किया गया। अधिकारियों का मानना था कि महिला उत्पीड़न से संबंधित विवादों को तुरंत वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा लेकिन बाद में इस भवन में एसओजी टीम और जिला अपराध अभिलेखागार बना दिया गया और महिला थाना सदर कोतवाली में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

धीरे-धीरे लोगों को इसकी जानकारी हुई तो महिला उत्पीड़न की शिकायतें वहां पहुंचने लगीं लेकिन कुछ दिन यहां रहकर थाना पुन: एसपी आफिस लाया गया। इससे पहले कि लोगों को इसकी जानकारी होती दो दिन पूर्व थाना पुलिस लाइन में स्थापित कर दिया गया है। लगातार स्थान परिवर्तन के चलते थाने का नाम मोबाइल थाना पड़ गया है। यहां थाना कितने दिन रहेगा और यहां से कहां स्थापित होगा, यह कहना कठिन है। आरआई केके सिंह चौहान ने बताया कि थाना स्थापित हो चुका है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के पास होने की वजह से वहां महिला उत्पीड़न से संबंधित विवाद आने पर फरियादी को यहां भेजा जाएगा, इससे उन्हें कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed