फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   अब बाबुओं से राज उगलवाने की तैयारी!

अब बाबुओं से राज उगलवाने की तैयारी!

Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। सीबीआई अब राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में हुए घोटाले के राज बाबुओं से उगलवाएगी। सूत्रों के अनुसार योेजना की शुरुआत से लेकर अब तक पटलों पर रहे सभी लिपिकों से लखनऊ में पूछताछ होगी। हालांकि महकमे के अफसर यहां घोटाला होने की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

एनआरएचएम का शुभारंभ वर्ष 2005-06 में हुआ था। इसकी घटक योजनाओं में जननी सुरक्षा योजना, स्कूल हेल्थ प्रोग्राम, नसबंदी कार्यक्रम, पल्स पोलियो, टीकाकरण, प्रचार-प्रसार, जच्चा-बच्चा सुरक्षा, सामान खरीद, जेनरेटर, डीजल खरीद, मॉड्यूलर ओटी सामान, दवा और उपकरण खरीद आदि शामिल हैं। इनमें से जेएसवाई समेत कुछ योजनाओं में घपले के मद्देनजर सीबीआई की टीम ने दिसंबर में यहां भी छापा मारा था। यहां से तमाम सुबूत टीम ले गई थी। महकमे के अफसरों से भी बंद कमरे में पूछताछ की गई थी। इसके अलावा भी आए दिन योजना के तहत खरीदी गई तमाम चीजों की जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार अब योजना से जुड़े लिपिकों से पूछताछ होगी। इन्हें इसी माह के आखिर तक लखनऊ बुलाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि योजना के पटल पर रहे जिन लिपिकों के तबादले हुए हैं उनको भी बुलाया जाएगा। हालांकि महकमे के अफसर ऐसी लिखित सूचना मिलने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पूछताछ होगी तो वह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed