{"_id":"1-41478","slug":"Badaun-41478-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों को बेहोश कर जहरखुरानों ने लूटा "}
तीन युवकों को बेहोश कर जहरखुरानों ने लूटा
Badaun
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सक्रिय जहरखुरानी गिरोह ने शनिवार की शाम अलग-अलग बसों में यात्रा कर रहे तीन मुसाफिरों को बेहोश करके उनके पास रखी नकदी और सामान लूट लिया। बसों के परिचालक ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां दो युवकों को हल्का होश आ गया है लेकिन एक युवक दूसरे दिन भी बेहोशी की हालत में भर्ती है।
शाहजहांपुर के कस्बा परौर निवासी 24 वर्षीय टिंकू शनिवार की दोपहर दिल्ली से रोडवेज में सवार होकर बदायूं आ रहे थे। रास्ते में जहरखुरानों ने उन्हें बेहोश करने के बाद उनके पास रखा एक मोबाइल सेट और दो हजार रुपये की नकदी समेत कपड़े आदि लूट लिए। इसके अलावा थाना अलापुर क्षेत्र केगांव मऊ निवासी संजीव के अलापुर से बदायूं आते समय निजी बस में बेहोश करके जहरखुरानों ने उनके चार हजार रुपये और दो मोबाइल सेट लूट लिए। इसके अलावा गिरोह ने एक अन्य युवक को लूटा है लेकिन यह युवक होश में नहीं आ सका है। होश में आए दोनों युवकों के बताए पते के आधार पर अस्पताल स्टाफ ने परिवार के लोगों को भी अस्पताल बुला लिया है।