फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   अधिकारियों की टीम ने पेट्रोलपंप व डेरियों पर डाले छापे

अधिकारियों की टीम ने पेट्रोलपंप व डेरियों पर डाले छापे

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। अधिकारियों की टीम ने शनिवार को कई दूध डेरियों और पेट्रोलंपप पर छापे डाले। इस दौरान कई जगह से नमूनें लिए गए। इसके अलावा सहसवान में एक पट्रोल पंप पर करीब 12689 लीटर तेल टैंक में मिलने के बजाय वहीं खड़े एक टैंकर में भरा था। पेट्रोलपंप मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

टीम ने कई एसडीएम और जिला पूर्ति अधिकारी शामिल रहे। डीएम के निर्देश पर चले छापामार अभियान के दौरान उझानी में मनोज डेयरी और वहीं कस्बे में कछला रोड पर स्थित संजू डेयरी के यहां से नमूनें एकत्र किए गए। यहां मंडी के पास मैसर्स अमरनाथ ऑयल तेल कंपनी के यहां चेकिंग हुई। यहां मापक यंत्र मानक के अनुरूप नहीं मिले। साथ ही कुछ और गड़बड़िया मिलीं। उधर, छापामार कार्रवाई के दौरान सहसवान ने अधिकारियों की टीम ने एक पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यहां जांच में मिला 12689 लीटर तेल टैंक में कम मिला। यह तेल वहीं पास में खड़े टैंकर में भरा हुआ था। प्रशासन ने पेट्रोलपंप मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed