{"_id":"1-41316","slug":"Badaun-41316-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या में लिप्त चिकित्सकों पर हो कार्रवाई"}
कन्या भ्रूण हत्या में लिप्त चिकित्सकों पर हो कार्रवाई
Badaun
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। कन्या भ्रूण हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कई संगठन इसके विरोध में आ गए हैं। शुक्रवार को रुहेलखंड स्नातक संघ ने मालवीय आवास पर इसके विरोध में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि कन्याओं की हत्या करने वाले गुप्ता नर्सिंग होम को प्रशासन को सील कर देना चाहिए। वहीं उत्तर प्रदेश अमन कमेटी ने भी यह मुद्दा उठाया है। पदाधिकारियों ने कहा कि एडवोकेट गजेंद्र प्रताप सिंह ने जो कदम उठाए हैं वह सराहनीय हैं। कन्याओं की हत्या में शामिल चिकित्सकों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
रुहेलखंड स्नातक संघ के पदाधिकारियों ने मालवीय आवास पर धरना-प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष तापस सक्सेना ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करने वाले अस्पताल जो एक कसाईखाने का काम कर रहे हैं। उन्हें सील करने किया जाना चाहिए। कन्याओं को दुनिया में आने से पहले ही ऐसे चिकित्सक मार रहे हैं। चंद पैसे की खातिर ऐसा कृत्य करने वालों को फांसी की सजा जैसे कठोर कानून बनाए जाने चाहिए। कहा कि आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा कार्रवाई नहीं करेगा तो संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा।
जिला महासचिव सावन कुमार सनी ने कहा कि हाल ही में प्रकाश में आए गुप्ता नर्सिंग होम को सील कर देना चाहिए। आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर जितेंद्र यादव, मोहम्मद रकीव खां, सचिन गुप्ता, आकाश गुप्ता,विशेष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अमन कमेटी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह गौर ने युवा अधिवक्ता गजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में उठाए गए कदम की सराहना की। कहा, इस अपराध में लिप्त चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा है कि नर्सिंग होम संचालकों द्वारा गैर कानूनी तरीके से किए जा रहे भ्रूण लिंग की जांच करने के खिलाफ एडवोकेट ने न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराकर अच्छा काम किया है।