{"_id":"1-40943","slug":"Badaun-40943-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ी, भर्ती"}
सिपाही की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ी, भर्ती
Badaun
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसफपुर (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा में तैनात एक सिपाही ने एक बार फिर महकमे को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। दो भाइयों के बीच हुए विवाद में पहुंचे सिपाही ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए रविवार की रात दूसरे भाई को थाने लाकर इतना पीटा कि युवक मरणासन्न हालत में पहुंच गया। इस पर थाना पुलिस घायल युवक को चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती करवा आई। दूसरे दिन सोमवार को इस मामले की जानकारी परिवारीजनों को होने पर वे भी अस्पताल पहुंच गए हैं। महकमे के अधिकारी इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।
मामला थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सैदसराय का है। गांव निवासी रामनिवास का उसके भाई रामप्रकाश से रविवार की दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया था। इस मामले की शिकायत रामप्रकाश ने थाने आकर की तो यहां तैनात सिपाही महीपाल रामप्रकाश के साथ गांव पहुंच गया। यहां पहुंचने के बाद सिपाही रामनिवास को पकड़कर थाने ले आया और रात में उसकी बेरहमी से पिटाई की। दूसरे दिन सोमवार की सुबह भी सिपाही ने रामनिवास को जमकर पीटा, इससे वह मरणासन्न हालत में पहुंच गया। यह देख थाने के स्टाफ में अफरातफरी मच गई। कुछ पुलिसकर्मी उसे चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर भाग निकले। इस मामले की जानकारी परिवारीजनों को हुई तो परिवारीजन भी दोपहर को अस्पताल पहुंच गए हैं। यहां रामनिवास को आईसीयू केबिन में भर्ती किया गया है। एएसपी देहात शिवशंकर सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।