फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीओ को घेरा

बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीओ को घेरा

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उझानी(बदायूं)। बिजली कटौती से गुस्साए बसोमा और गठौना समेत आसपास के कई गांवों के लोगों ने सोमवार को बिजली घर पहुंचकर एसडीओ का घेराव और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने आवास के बाहर ही एसडीओ को घेर लिया। सच्चाई जानने को एसडीओ ने जेई को बुलाया तो ग्रामीण बिफर गए। जेई और ग्रामीणों में नोकझोंक के बीच पुलिस भी आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

सुबह में ग्रामीण बिजली घर पहुंचे, उस वक्त अधिकतर कर्मचारी बिजलीघर परिसर में आए ही नहीं थे। इस पर ग्रामीणों की भीड़ एसडीओ अनुराग वर्मा के आवास पर पहुंची। उन्हें बाहर बुलाकर बसोमा के प्रधान सत्येंद्र साहू समेत ग्रामीणों ने बिजली की किल्लत से हो रही दिक्कत को बयां किया। इसी बीच गुस्साए लोगों ने एसडीओ का घेराव कर लिया। एसडीओ ने सच्चाई का पता लगाने को जेई अजयप्रताप सिंह को बुलवाया। वह पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीण उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। जेई पर ग्रामीणों ने लापरवाही के आरोप भी लगाए। ग्रामीणों ने सिंचाई के अभाव में फसलों के सूखने की भी जानकारी एसडीओ को दी। माहौल बिगड़ता देख बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पहले एसडीओ फिर एसडीओ और जेई से बात की। बाद में ग्रामीणों को यह समझाकर शांत किया कि एक-दो दिन में सप्लाई ठीक हो जाएगी। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों में विनय सोलंकी, नत्थू लाल, सुनील कुमार, अनारसिंह, राधेश्याम, रामकुमार, रोशन लाल, रामऔतार, राजेश बाबू और जोरावर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed